Select Date:

नुक्कड़ नाटक कर कोरोना जागरूकता का दिया सन्देश

Updated on 14-01-2021 11:59 PM

बिलासपुर लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इसके प्रति लापरवाही रोकने के उद्देश से शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना जागरूकता का सन्देश दिया गया। इस दौरान नाटक कर्मियों ने कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाने की जानकारी दी। "मास्क नहीं तो टोकेंगे कोरोना को रोकेंगे" की थीम पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से किया गया। इस दौरान गाँव के लोगों को कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाने के लिए नाटक के माध्यम से जानकारी दी गयी साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना वैक्सीन से सम्बंधित जानकारी भी साझा की गयी।

इस मौके पर विजौर गांव के निवासी संजू ने कहा, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमें कोरोना के बारे में काफी जानकारी मिली है। हमारे गाँव में तो कोरोना इतना नहीं फैला है लेकिन हमको नाटक में बताया गया कि हमें इसके बाद भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साथ ही मास्क और शारीरिक दूरी अपनाने की जरूरत है क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए लोगों को यह समझने की जरुरत है कि अभी लापरवाही बरतना केवल खुद के लिए बल्कि सभी के लिए महंगा पड़ सकता है।‘’

वहीँ इसी गांव की नुक्कड़ नाटक देखने वाली एक महिला लीना लिबर्टी ने कहा, हमें नाटक में बताया गया कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए आज भी सावधानी बरतना उतना ही जरूरी है जितना पहले था। कुछ दिनों में कोविड वैक्सीन भी जायेगी लेकिन हमें वैक्सीन आने के बाद भी सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतना बहुत जरूरी है- जैसे मास्क पहनना, दो गज की दूरी, हाथ धोना एवं कोरोना का कोई भी लक्षण नजर आते ही शीघ्र जाँच कराना अति आवश्यक है।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़ के हिस्सा

नुक्कड़ नाटक में ग्रामीणों ने मास्क लगाकर एवं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने इस दौरान कोरोना अनुरूप व्यवहार पर पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर भी दिया। नाटक कर्मियों द्वारा द्वारा गीत गाकर भी कोरोना से बचने के संदेश दिये गए साथ ही नारों के माध्यम से भी कोरोना से बचने की जानकारी दी गई।

वैक्सीन के बाद भी यह सावधानियां

मास्क जरूर पहनेंसाबुन से 40 सेकंड तक हाथ धोएं या सेनेटाइज करेंसार्वजनिक स्थानों पर एक दूसरे से दो गज की दूरी रखेंसार्वजनिक स्थलों पर थूकने से पूरी तरह से बचेंकोरोना के लक्षण दिखने पर खुद को आइसोलेट करते हुए जल्द से जल्द जाँच जरूर करवाएँ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.