मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तरीफ करते हुए कहा कि यह एक प्रकार से छोटा विश्वकप ही है। मैक्सवेल के अनुसार आईपीएल में दुनिया भर के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अच्छा अवसर मिलता है। इसमें शामिल खिलाड़ियों को एक दूसरे से कड़ी टक्कर मिलती है जिससे उनका खेल बेहतर होता है। मैक्सवेल ने कहा, ‘आपको आईपीएल पर इंतजार करना होगा, अन्य लोगों के फैसले का इंतजार करना होगा कि यात्रा और पृथकवास समय और अन्य चीजों के बारे में आप क्या कर सकते हो और क्या नहीं। अगर सबकुछ सही रहता है तो इसमें भाग नहीं लेने का कोई कारण नहीं बचता है। उन्होंने कहा, ‘विदेशी खिलाड़ियों को इसमें खेलकर काफी रोमांच का अनुभव होता है इसमें विश्व कप की तरह दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मुकाबला करते हैं।'
मैक्सवेल को इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 26 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल मानसिक स्वास्थ्य और थकान का मामला उठाते हुए कुछ समय के लिए ब्रेक भी लिया था। मैक्सवेल ने कहा कि वह इस दौरान राष्ट्रीय कोच जस्टिन लैंगर के संपर्क में रहे। उन्होंने कहा, ‘कोरोन काल के समय घर पर रहने का मैंने पूरा लाभ उठाया और इससे मैं शारीरिक व मानसिक रूप से तरोताजा हो गया हूं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…