मैक्स सोना-चांदी डिलीवरी करने घरेलू सर्राफा रिफाइनरियों को शामिल करेगा
Updated on
15-06-2020 08:23 PM
मुंबई। भारत के प्रमुख जिंस बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) ने डिलीवरी के लिए घरेलू रिफाइनरियों से परिष्कृत सोने और चांदी की छड़ों को स्वीकार करने का फैसला किया है। हालांकि इसके लिए नियामक मंजूरी मिलनी बाकी है। इस फैसले से डिलीवरी की मौजूदा सूची में बढ़ोतरी होगी, जो सिर्फ लंदन और अमीरात की सोने और चांदी की छड़ों तक सीमित है, और इन धातुओं की डिलीवरी की मात्रा को बढ़ाने में मदद मिलेगी। मैक्स ने रविवार को कहा कि हम घरेलू रिफाइनरियों से सोने और चांदी की उन छड़ों को शामिल करने की योजना बना रहे हैं, जो लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (एलबीएमए) और अमीरात गोल्ड बार के गुणवत्ता मानकों को पूरा करती हैं। सोना और सोना मिनी के सौदों के लिए निर्दिष्ट शुद्धता 995 है, जबकि सोना गिनी और सोना पेटल के सौदों के लिए ये 999 है। चांदी की छड़ों के लिए चांदी मिनी और चांदी माइक्रो के सौदों में शुद्धता मानक 999 है। मैक्स ने 23 जनवरी 2020 को इसके लिए घरेलू रिफाइनरियों से विवरण मांगा था और इसके लिए नियामक मंजूरियों का इंतजार है। अब तक कई घरेलू रिफाइनरियों से मैक्स को आवेदन मिल चुके हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…