Select Date:

मथुरा: पुलिस के सामने बेखौफ दबंगों ने युवक को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, आरोपी फरार और वीडियो वायरल

Updated on 10-01-2026 12:23 PM
 मथुरा: उत्तर प्रदेश केमथुरा जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रह गया है। ताजा मामला मथुरा के नेशनल हाईवे का है। यहां मंडी चौराहे के पास 'पंजाबी रसोई' रेस्टोरेंट के सामने बीच सड़क पर जमकर दबंगई देखने को मिली। पहलवानों और दबंगों के एक गुट ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए न केवल एक शख्स की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि पुलिस की गाड़ी के सामने भी नहीं रुके।

घटना के समय थार, स्कॉर्पियो और क्रेटा जैसी लग्जरी गाड़ियों और बाइकों पर सवार होकर आए कई दबंगों ने अचानक एक सफेद रंग की क्रेटा कार को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच हाईवे पर पुलिस की पीआरवी (PRV) पहुंच गई।

युवक को पुलिस के सामने पीटा

पुलिस ने दबंगों को रोकने के लिए लगातार सायरन बजाया, लेकिन हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वे पुलिस की मौजूदगी में ही एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटते रहे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दबंगई की यह पूरी घटना पास खड़े राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे अपराधी बेखौफ होकर लाठियां भांज रहे हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनकर सायरन बजाने तक सीमित रही।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.