Select Date:

माता कौशल्या मंदिर में मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने टेका माथा

Updated on 06-08-2020 09:50 PM
रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग अंतर्गत ग्राम चंदखुरी में प्रभु श्री राम की माता कौशल्या के मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस दौरान चंदखुरी में स्थित बजरंग बली मंदिर में श्री राम भक्त हनुमान की भी आराधना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में माता कौशल्या की जन्म स्थली चंदखुरी में भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जिन-जिन स्थलों से पद यात्रा किए हैं, उन यादों को सहेजने के लिए संबंधित स्थानों को चिन्हांकित कर राम-वन-गमन-पथ के रूप में विकसित किया जाएगा।
डॉ. डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार मर्यादा पुरूषोत्तम श्री रामचंद्र के पद चिन्हों पर चलकर ही जनहित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री रामचंद्र जी ने अपने वनवास काल का बहुत समय छत्तीसगढ़ में व्यतीत किए हैं। उन संबंधित स्थानों को पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित करने की योजना है। प्रथम चरण में 09 स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों में सीतामढ़ी-हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (अम्बिकापुर), शिवरीनारायण (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बलौदाबाजार), चंदखुरी (रायपुर), राजिम (गरियाबंद), सिहावा-सप्तऋषि आश्रम (धमतरी), जगदलपुर (बस्तर), रामाराम (सुकमा) शामिल हैं। प्रस्तावित 09 स्थलों को लेते हुए पर्यटन विभाग द्वारा एक कॉन्सेप्ट प्लान तैयार किया गया है, जिसकी लागत 137.45 करोड़ रूपए है।
मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यहां कण-कण में भगवान राम रचे-बसे हुए हैं। चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या का मंदिर दुनिया में एकमात्र मंदिर है, इस मंदिर का भव्य निर्माण होने से निश्चित ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनेगी। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, जनपद सदस्य दिनेश ठाकुर, श्रीमती नेहा वर्मा, श्रीमती रानी ढीवर सहित समाज सेवी आनंद गिलहरे, राजेन्द्र महेश्वरी तथा आसपास के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.