बंगाल में मास्क बना भाजपा और टीएमसी के बीच सियासी जंग का हथियार
Updated on
08-06-2020 08:21 PM
कोलकाता। कोरोना संकट से जूझ रहे पश्चिम बंगाल में अब मास्क भी एक सियासी जंग का हथियार बन गया है। यहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन, इस संकट के बीच भी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी को लेकर कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी से लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच मास्क के जरिए एक राजनीतिक छाप छोड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। कोरोना संकट के बीच मास्क पहनना जरूरी है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे भी नया कलेवर दे दिया। ममता बनर्जी इन दिनों उसी कलर का मास्क पहन रही हैं, जिस कलर का उनकी साड़ी का बॉर्डर है, इतना ही नहीं मास्क पर पश्चिम बंगाल का नक्शा भी बना है। जिस पर मां लिखा है, याद रहे कि टीएमसी का नारा ही मां-माटी-मानुष है।
सिर्फ ऐसा नहीं है कि मास्क के मामले में ममता बनर्जी ही आगे निकल रही हैं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष भी इन दिनों मास्क पहने नज़र आ रहे हैं, जिस पर भाजपा का कमल का फूल बना हुआ है। लेकिन, इसी पर टीएमसी ने तंज कस दिया। बंगाल सरकार में मंत्री सोबन देव चट्टोपाध्याय का कहना है कि एक भगवा मास्क पहनना लोगों के लिए हितकारी नहीं होगा। हम लोग कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं, फिर अम्फान भी आ गया ऐसे में भगवा मास्क कुछ नहीं करेगा। हमें काम ही करना होगा। इस हमले पर भाजपा ने पलटवार किया, भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि टीएमसी कोरोना वायरस के खिलाफ नहीं लड़ रही है बल्कि भाजपा के खिलाफ लड़ रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी अपने आप को बचाने की कोशिश कर रही है, हैरानी नहीं होगी कि वो लोग मास्क पर ममता बनर्जी की तस्वीर लगा लें। राहुल सिन्हा ने कहा कि मास्क पर कमल का फूल लगाना कोई राजनीतिक मसला नहीं है, कुछ समर्थकों ने इसे तैयार किया है। लेकिन इस पर कहीं भी भाजपा नहीं लिखा है, कमल तो राष्ट्रीय फूल है। आखिर टीएमसी को भगवा रंग से इतना डर क्यों लग रहा है? राहुल सिन्हा ने कहा कि संकट के इस वक्त में हम मास्क या साड़ी के रंग पर बहस नहीं करेंगे, बल्कि ये कहेंगे कि बंगाल सरकार ने संकटकाल में किसी को ना तो मास्क दिया और ना ही भोजन। गौरतलब है कि अगले साल होने वाले चुनावों के लिए भाजपा और टीएमसी ने अभी से ही तलवारें खींच ली हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…