टोक्यो में ओलंपिक पदक का रंग बदलना चाहती हैं मैरी कॉम
Updated on
22-05-2020 06:29 PM
लंदन। अनुभवी महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम इस बार अपने ओलंपिक पदक का रंग बदलना चाहती हैं। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता रहीं मैरीकॉम ने कहा है कि इस समय उनका एक मात्र लक्ष्य अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अलग रंग का ओलंपिक पदक हासिल करना है। मैरी ने कहा, “मैं जब भी रिंग में होती हूं मुझसे कई तरह की उम्मीदें की जाती हैं और वो मेरे दिमाग में रहती हैं। मैं कई बार यह सोच कर रात-रात भर नहीं सो पाती कि मैं अपने अंदर सुधार करने को लेकर क्या करूं, मैं अपनी कमजोरियों पर काम कैसे करूं और बाकी चीजें।” उन्होंने कहा, “मेरे लिए जो दुआएं की जाती हैं उनकी बदौलत मैं अभी तक सफल हूं। मैं अभी भी अपनी स्ट्रेंग्थ, स्टेमिना, स्पीड और एंड्यूरेंस पर काम कर रही हूं। इस समय मेरा मुख्य लक्ष्य अपने पदक का रंग बदलना है।” छह बार की विश्व विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम आमतौर पर 48 किलोग्राम भारवर्ग में खेलती हैं लेकिन एमेच्योर अंतरार्ष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने इस भारवर्ग को ओलिम्पक में से हटा दिया है। इसलिए उन्होंने 51 किलोग्राम भारवर्ग में शिफ्ट किया था और 2010 एशियाई खेलों में कांस्य जीता था। इसके बाद वो ओलंपिक पदक जीतने में सफल रही थीं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…