Select Date:

मारुति सुजुकी दे रहा ऑफर, बिना कार खरीदे ले सकते हैं कार का आंनद

Updated on 30-08-2020 07:12 PM

नई दिल्ली अगर आप  हैं,तब यह आपके काम की खबर है।कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आपको यह शानदार मौका दे रही है। कंपनी ने इसके लिए मारुति सुजुकी सबस्क्राइब नाम से प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी ने हैदराबाद और पुणे में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाने के लिए माइल्स ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज के साथ करार किया है। सबस्क्राइब प्रोग्राम में आप कार को खरीदे बिना इसका मालिक बनने का आनंद उठा सकते हैं। आप नई स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा, अर्टिगा,बलेनो, सियाज और एक्सएल6 को 12, 18 ,24, 30, 36,42 और 48 महीने के लिए सबस्क्राइब कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को पुणे में स्विफ्ट एलएक्सआई के लिए हर महीने 17,600 रुपये का सबस्क्रिप्शन चार्ज देना होगा। हैदराबाद में यह राशि 18,350 रुपये है। इसमें सभी टैक्स शामिल हैं और कोई डाउन पेमेंट नहीं है। सबस्क्रिप्शन की अवधि पूरी होने पर कस्टमर बायबैक ऑप्शन सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसकी घोषणा करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते बिजनस डायनेमिक्स में कई कस्टमर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पर्सनल वीकल में शिफ्ट करना चाहते हैं। वे ऐसा समाधान चाहते हैं जिससे उनकी जेब पर ज्यादा बोझ पड़े।खासकर यह युवाओं को बहुत पसंद आएगा जो एक साल में ही कार बदलना चाहते हैं। इस मौके पर माइल्स की फाउंडर और सीईओ साक्षी विज ने कहा कि मारुति सूजुकी भारतीय बाजार की अगुआ रही है और हम कंपनी के साथ पार्टनरशिप से उत्साहित हैं। इसमें कस्टमर को जीरो डाउन पेमेंट, कंप्लीट कार मेंटनेंस, इंश्योरेंस और चौबीस घंटे रोडसाइड सपोर्ट की सुविधा है। साथ ही रीसेल का भी कोई झंझट नहीं है। मारुति सुजुकी के डीलर चैनल के जरिए माइल्स कार की मरम्मत, इंश्योरेंस कवरेज और रोडसाइड असिस्टेंस का ख्याल रखेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.