नई दिल्ली। भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि जून में उसकी कुल बिक्री 54 प्रतिशत घटकर 57,428 इकाई रह गई। मारुति ने बताया कि उसने पिछले साल जून में 1,24,708 इकाइयां बेची थीं। पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 53.7 प्रतिशत घटकर 53,139 इकाई रही। ये आंकड़ा जून 2019 में 1,14,861 इकाई था। एमएसआई ने कहा कि उसने जून में 4,289 इकाइयों का निर्यात किया जो पिछले साल के समान महीने के मुकाबले 56.4 प्रतिशत कम है। इस दौरान ऑल्टो और वैगनआर जैसी छोटी कारों की बिक्री 10,458 यूनिट्स रही, जो 44.2 फीसदी कमी को दर्शाता है। इसी तरह स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसे मॉडलों वाले कॉम्पैक्ट खंड में बिक्री 57.6 प्रतिशत घटकर 26,696 इकाई रही। मझोले आकार की सेडान सियाज की बिक्री पिछले महीने 553 इकाई रही, जबकि सालभर पहले की समान अवधि में यह 2,322 इकाई थी। एमएसआई ने कहा कि जून 2020 के दौरान उसकी बिक्री के आंकड़ों को कोविड-19 महामारी, लॉकडाउन और सुरक्षा प्रतिबंधों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…