व्यर्थ नहीं जाएगी गलवान के शहीदों की शहादत, किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार : आईएएफ चीफ
Updated on
20-06-2020 08:34 PM
हैदराबाद। भारतीय क्षेत्र लद्दाख के गलवान घाटी इलाके में चीन से हिंसक झड़प के बाद तनाव के हालातों के बीच शनिवार को हैदराबाद में इंडियन एयरफोर्स एकेडमी की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने पहुंचे चीफ ऑफ एयर स्टाफ आरकेएस भदौरिया ने एलएसी पर वर्तमान हालात को लेकर खुलकर बात की। एकेडमी की पासिंग आउट परेड और कंबाइंड ग्रैजुएशन सेरेमनी को संबोधित करते हुए एयर चीफ ने कहा कि गलवान घाटी में शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। अपने संबोधन की शुरुआत में एयर चीफ ने कहा कि मैं लद्दाख में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू और उनकी टीम के जवानों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। एक ऊंचे रणक्षेत्र की चुनौतियों के बीच वह जिस प्रकार अपनी वीरता का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए और देश की संप्रभुता की रक्षा की। तमाम समझौतों के बीच चीन की ओर से एलएसी पर की गई कार्रवाई के बावजूद हम सभी तनाव की स्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
वायुसेना अध्यक्ष ने कहा कि हम जिन स्थितियों में अपने देश के साथ रहते हैं, उसकी मूल जरूरत यही होती है कि हम हर वक्त किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें। इसी तैयारी का एक छोटा सा नजारा हाल ही में देश ने लद्दाख के अग्रिम इलाकों में देखा भी है, जो ये बताता है कि हम किस तरह परीस्थितियों से किसी शॉर्ट नोटिस पर भी लड़ने के लिए सक्षम हैं। मैं देश को ये आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम किसी भी आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और कभी भी गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। ज्ञात हो कि एयरफोर्स चीफ के हैदराबाद पहुंचने से एक रोज पहले ही लद्दाख के अग्रिम इलाकों में भारतीय सेना के लड़ाकू विमानों और चॉपर्स ने गश्त की थी। लद्दाख की स्थितियों को देखते हुए एयरफोर्स ने हाल में ही यह स्पष्ट किया था कि वह किसी भी आदेश पर कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…