Select Date:

शहीद सीओ की बेटी वैष्णवी का गुस्सा फूटा, बोली- इसी के लायक था विकास दुबे

Updated on 16-07-2020 08:08 PM
 लखनऊ। कानपुर के शहीद सीओ की बेटी वैष्णवी अपने पिता देवेंद्र मिश्रा के हत्यारे कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर संतुष्ट है और उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा कि ऐसे दुर्दांत अपराधी का ऐसा ही हाल होना था इसमें कुछ गलत नहीं हुआ है। डॉक्टर बनने का सपना देख पढ़ाई कर रही 12वीं की वैष्णवी तीन जुलाई से सो नहीं पा रही हैं। उसके पिता शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की कुख्यात विकास दुबे और उसके साथियों ने जिस बेरहमी से हत्या की थी, वह उसे याद कर सिहर उठती हैं। एक ओर जब विकास दुबे के एनकाउंटर की परिस्थितियों को लेकर ढेरों सवाल उठ रहे हैं, वहीं शहीद सीओ की बेटी कहती हैं कि उन्हें यूपी पुलिस पर गर्व है। वैष्णवी कहती हैं कि जिसने उनके पिता और 7 अन्य पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या की वह भी ऐसी ही मौत के लायक था। इसलिए जो हुआ वह सही हुआ। शहीद पिता की तेरहवीं पर 20 साल की वैष्णवी ने कहा, 'विकास दुबे दुर्दांत अपराधी था जिसने मेरे पिता की हत्या की बेरहमी से हत्या की।' वैष्णवी कहती हैं, 'वह (सीओ) मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन घर में सबसे बड़े होने की वजह से अब मेरी प्राथमिकता बदल गई हैं। मैं एक ऑफिसर के रूप में उनके प्रयासों को व्यर्थ नहीं जाने दूंगी। मैं भी पुलिस सर्विस में जाऊंगी और अपराधियों को सबक सिखाऊंगी।'
ज्ञात हो कि विकास दुबे के गुर्गों ने डीएसपी के कुल्हाड़ी से पैर काटने से पहले उनके सिर और सीने पर पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी थी। वैष्णवी मानती हैं कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-अपराधियों की साठ-गांठ को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता हमेशा सच्चाई के लिए खड़े रहे। उन्होंने हमेशा हमें सिखाया कि कभी झूठ न बोलो। किसी को भी सच से समझौता नहीं करना चाहिए।' वैष्णवी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ उनके पिता की तरह हैं और उन्होंने हर संभव मदद की है। पिता की मौत से टूटी वैष्णवी के दुख की सीमा न रही, जब उसे पता चला कि विकास दुबे और उसके साथियों के एनकाउंटर की तुलना हैदराबाद में बलात्‍कार के आरोपियों के एनकाउंटर से हो रही है। वैष्णवी कहती हैं कि दोनों घटनाओं का कोई मेल ही नहीं है। हैदराबाद की घटना मानवता के प्रति जघन्य अपराध थी तो उसके पिता और उनके साथियों की नृशंस सीधे-सीधे व्यवस्था और सरकार को चुनौती देने का मामला है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.