Select Date:

शीर्ष छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 74,240 करोड़ बढ़ा

Updated on 09-08-2020 07:00 PM
नई ‎दिल्ली । सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में ‎पिछले सप्ताह 74,240 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), इन्फोसिस, एचडीएफसी तथा कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 50,556.75 करोड़ रुपए बढ़कर 13,60,879.96 करोड़ रुपए, आईसीआइसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,092.05 करोड़ रुपए बढ़कर 2,31,751.90 करोड़ रुपए, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,241.63 करोड़ रुपए बढ़कर 5,74,119.37 करोड़ रुपए, टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 4,690.48 करोड़ रुपढ की बढ़ोतरी के साथ 8,61,153.53 करोड़ रुपए, भारती एयरटेल का मूल्यांकन 3,136.95 करोड़ रुपए  बढ़कर 3,05,838.55 करोड़ रुपए और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,522.24 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,41,182.98 करोड़ रुपए रहा। इस रुख के ‎विपरीत इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,601.91 करोड़ रुपए घटकर 4,04,952.60 करोड़ रुपए, कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 5,016.44 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 2,65,584.08 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का 849.96 करोड़ रुपए की कमी के साथ 3,08,404.13 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 505.15 करोड़ रुपए घटकर 5,19,426.78 करोड़ रुपए रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी तथा आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.