Select Date:

शीर्ष सात कंप‎नियों का बाजार पूंजीकरण 78,127 करोड़ घटा

Updated on 14-06-2020 08:15 PM
- 10 शीर्ष कंपनियों में आरआईएल पहले नंबर पर रही
नई‎ ‎दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 78,127.74 करोड़ रुपए की ‎गिरावट आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में से केवल रिलाययंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी लाभ में रहीं। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12 जून को समाप्त कारोबारी सप्ताह में 28,391.71 करोड़ रुपए लुढ़ककर 5,39,305.38 करोड़ रुपए, भारतीय एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 13,638.89 करोड़ रुपए घटकर 3,05,456.66 करोड़ रुपए, कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 11,882.72 करोड़ रुपए कम होकर 2,53,197.91 करोड़ रुपए, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,411.45 करोड़ रुपए घटकर 2,22,918.94 करोड़ रुपए तथा आईटीसी का एमकैप 7,313.87 करोड़ रुपए कम होकर 2,38,469.29 करोड़ रुपएद, इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 4,961.86 करोड़ रुपए घटकर 2,94,772.86 करोड़ रुपए तथा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 3,527.24 करोड़ रुपए कम होकर 7,64,998.67 करोड़ रुपए रहा। वहीं दूसरी तरफ आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 5,198.31 करोड़ रुपये बढ़कर 10,07,204.41 करोड़ रुपए रहा। एचडीएफसी का मूल्यांकन 4,555.28 करोड़ रुपए बढ़कर 3,10,486.85 करोड़ रुपए रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 4,464.15 करोड़ रुपए बढ़कर 4,94,862.23 करोड़ रुपए रहा। बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 506.35 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की गिरावट आयी। बाजार पूंजीकरण के हिसाब से 10 शीर्ष कंपनियों में आरआईएल शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.