Select Date:

सेंसेक्स की प्रमुख दस में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.76 लाख करोड़ बढ़ा

Updated on 31-05-2020 07:53 PM
- शीर्ष दस कपंनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही
नई ‎दिल्ली। ‎पिछले सप्ताह सेंसेंक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,76,014.51 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल और इन्फोसिस की बाजार हैसियत कम हो गई। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 61,612.11 करोड़ रुपए बढ़कर 5,21,660.14 करोड़ रुपए, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,487.04 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,15,029.01 करोड़ रुपए, एचडीएफसी का 24,733.64 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,87,407.32 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 21,300.4 करोड़ रुपए बढ़कर 9,28,849.39 करोड रुपए, हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 16,093.85 करोड़ रुपए बढ़कर 4,83,262.07 करोड़ रुपए, आईटीसी की 13,644.38 करोड़ रुपए की बढ़ोतेरी के साथ 2,42,710.11 करोड़ रुपए और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,143.09 करोड़ रुपए बढ़कर 2,34,192.24 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,149.56 करोड़ रुपए घटकर 3,01,364.99 करोड़ रुपए, टीसीएस को सप्ताह के दौरान 17,786.3 करोड़ रुपए घटकर 7,39,801.41 करोड़ रुपए और इन्फोसिस की बाजार हैसियत 375.34 करोड़ रुपए घटकर 2,94,453.42 करोड़ रुपए रह गई। सप्ताह के दौरान शीर्ष दस कपंनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.