Select Date:

मैरिको के सीएफओ विवेक कारवे ने ‎दिया इस्तीफा

Updated on 17-07-2020 08:38 PM
नई ‎‎दिल्ली । शैंपू, तेल जैसे दै‎निक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी मैरिको के मुख्य वित्त अधिकारी विवेक कारवे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसने कारवे के स्थान पर कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और वित्त प्रमुख पवन अग्रवाल की नियुक्ति की है। कंपनी के निदेशक मंडल ने बैठक में कारवे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वह 20 साल से मैरिको से जुड़े रहे। कारवे अभी 10 सितंबर 2020 तक इस पद पर काम करते रहेंगे। उसी दिन से अग्रवाल का कार्यकाल शुरू होगा। इसके अलावा निदेशक मंडल ने मैरिको लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी मैरिको कंज्यूमर केयर लिमिटेड का खुद में विलय करने की योजना को भी मंजूरी दे दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.