Select Date:

कवर्धा के वनांचल में मलेरिया का प्रकोप: 8 से 10 गांव प्रभावित, 70 से अधिक मरीज, तीन मौतों का दावा

Updated on 30-07-2026 01:42 PM

कवर्धा। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। झलमला सेक्टर के 8 से 10 गांवों में संक्रमण बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। ग्रामीणों का दावा है कि अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 से 80 से अधिक लोग मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग उपचार और सर्वे अभियान के चलते हालात पर नियंत्रण का दावा कर रहा है।

17 जुलाई के बाद तेजी से बढ़े मामले

जानकारी के अनुसार, झलमला सेक्टर में 17 जुलाई के बाद मलेरिया के मरीज सामने आने शुरू हुए। शुरुआती दिनों में बीमारी की गंभीरता का सही आकलन नहीं होने के कारण समय पर व्यापक जांच, मच्छर नियंत्रण और रोकथाम के पर्याप्त इंतजाम नहीं हो सके। इसके बाद संक्रमण तेजी से फैलता गया।

वर्तमान में मुडवाही, सोनवाही, जामुनपानी, सरेंडा, बोदलपानी, समनापुर, झलमला और बहनाखोदरा सहित कई गांव मलेरिया की चपेट में हैं।

ग्रामीणों का दावा- तीन लोगों की हुई मौत

ग्रामीणों के मुताबिक, मुडवाही निवासी शुकवारिन बैगा (50) की 21 जुलाई को मौत हुई। इसके बाद 24 जुलाई को 11 वर्षीय जगदीश ध्रुवे की जान चली गई। वहीं जामुनपानी निवासी 19 वर्षीय नरेश गोंड की झलमला स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से स्थिति गंभीर होती गई।

अस्पताल में बढ़ा मरीजों का दबाव

झलमला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं। स्थिति यह है कि कई जगह दो-दो मरीजों को एक ही बिस्तर पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रामक बीमारी के दौरान ऐसी व्यवस्था संक्रमण फैलने का जोखिम बढ़ा सकती है।

मच्छरदानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी

प्रभावित गांवों के ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से मच्छरदानियों का वितरण नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि समय पर मच्छरदानी, फॉगिंग, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते, तो बीमारी के फैलाव को काफी हद तक रोका जा सकता था। सोनवाही गांव में पिछले 10 दिनों में 35 से अधिक मरीज मिलने का दावा किया गया है, जबकि समनापुर में एक ही परिवार के चार सदस्य मलेरिया से पीड़ित हैं।

15 टीमें कर रहीं सर्वे और जांच

बोड़ला के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत ने बताया कि झलमला सेक्टर के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की 15 टीमें घर-घर जाकर सर्वे और जांच कर रही हैं। रैपिड टेस्ट किट से संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को तत्काल दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला मुख्यालय की चिकित्सा टीम भी लगातार निगरानी कर रही है। विभाग का कहना है कि उपचार और सर्वे अभियान के कारण नए मामलों में धीरे-धीरे कमी आने लगी है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बुखार आने पर तुरंत जांच कराने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.