कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई
Updated on
04-09-2020 06:40 PM
कोरबा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण, बिक्री, परिवहन तथा अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग ने विकासखण्ड कोरबा के ग्राम कुरूडीह में मध्यप्रदेश की 108 नग पाव अवैध शराब पकड़ी है। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि तीन सितंबर को ग्राम कुरूडीह में कलेश्वरी बाई उर्फ गिट्टी बाई पति शंकर यादव के रहवासी मकान में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर बेचने के लिए रखे मध्यप्रदेश की एक सौ आठ नग गोवा, व्हीस्की जप्त किया गया। पकड़े गए अवैध शराब की मात्रा 19.44 लीटर है।
सहायक आयुक्त आबकारी श्री जी.एस. नुरूटी ने बताया कि शराब जप्त होनेे के बाद आरोपी पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अपराध पंजीबद्ध करके आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उक्त अवैध शराब की जप्ती कार्रवाई में सहायक आयुक्त आबकारी श्री जी. एस. नुरूटी और जिला आबकारी अधिकारी श्री जे. आर. मण्डावी के मार्गदर्शन में बनी संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम में वृत्त प्रभारी श्री अशोक अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री गोपाल प्रसाद साहू, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री संतराम वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक उम्मी रूमा, परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रागिनी नायक एवं सुश्री शिल्पा दुबे, मुख्य आरक्षक श्री हाबिल खलखो एवं नारायण सिंह के साथ रामरूप दुबे, हरिचरण खुंटे, हरिकिशन पटेल, लालसिंह कंवर, प्रदीप सिंह, छेदीलाल लहरे, संजीव भगत एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…