Select Date:

महतारी वंदन योजना बनी संबलः बूँदकुंवर को हर माह मिल रहे एक हजार रुपये से मिल रहा सहारा

Updated on 07-03-2026 12:08 PM

कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाले एक हजार रुपये से उन्हें न केवल आर्थिक संबल मिला है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

पति के निधन के बाद बूँदकुंवर ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने जीवन की जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाया। वह अपने बेटे और बहू के साथ सादगीपूर्ण जीवन जी रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ-साथ छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी कई बार चुनौती बन जाता था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना उनके लिए सहारा बनकर सामने आई है।

बूँदकुंवर बताती हैं कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से उन्हें अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। कभी दवा लेने में, तो कभी घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि उनके लिए उपयोगी साबित होती है। वे कहती हैं, हर महीने मिलने वाली यह राशि मेरे लिए बहुत मददगार है। इससे मुझे अपनी जरूरतों के लिए किसी पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता। बूँदकुंवर के जीवन में सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर बनवाया है, जिससे अब उनके सिर पर सुरक्षित छत है। वहीं महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके दैनिक जीवन में अतिरिक्त सहारा प्रदान कर रही है। आज बूँदकुंवर अपने बेटे-बहू के साथ गांव में संतोषपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही हैं। वह कहती हैं कि सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को वास्तविक लाभ मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
 14 March 2026
रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के कौशांबी से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त…
 14 March 2026
महासमुंद। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोग से उत्पन्न शारीरिक विकृतियों के उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल महासमुंद में कुष्ठ विकृति सुधार शल्यक्रिया शिविर का आयोजन किया…
 14 March 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। टीम…
 14 March 2026
नारायणपुर। जिले के ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नारायणपुर से पांगुर तक नए ग्रामीण मार्ग के निर्धारण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई…
 14 March 2026
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला…
 14 March 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक लेकर मसाहती ग्रामों में चल रहे सर्वे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश…
 14 March 2026
कोरबा।  उद्योग विभाग द्वारा संचालित रैम्प योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति 2025-30 के विषय में आज मॉर्डन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़…
 14 March 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के तहत संचालित  कार्यो के क्रियान्वयन स्थिति,…
Advt.