Select Date:

महिंद्रा एक्सयूवी500 ने कम किए दाम, दे रही छूट सहित कई लाभ

Updated on 29-08-2020 06:24 PM

नई दिल्ली देश की प्रसिद्ध वाहन निर्माता महिंद्रा ने बीते हफ्ते अपनी मिनी-एसयूवी300 के दाम घटाए थे और अब कंपनी ने एक्सयूवी500 के प्राइस कम कर दिए हैं। हालांकि, कीमत में की गई यह कटौती महिंद्रा एसयूवी300 जितनी नहीं है। पहले, बीएस बीएस6 इंजन वाली एसयूवी500 की कीमत 13.13 लाख से 17.64 लाख रुपये तक थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब इसकी कीमत 13.10 लाख से 17.55 लाख रुपये के बीच हो गई है। ये सारे दिल्ली में इस एसयूवी के एक्स-शोरूम प्राइसेज हैं। हालांकि, कंपनी ने एसयूवी500 के प्राइस में की गई इस कटौती की वजह नहीं बताई है। संभव है कि एसयूवी500 को मार्केट में और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया हो। कीमत घटाए जाने के अलावा कंपनी एसयूवी500 पर डिस्काउंट समेत कई और बेनेफिट्स भी दे रही है। महिंद्रा एसयूवी500 पर करीब 50,000 रुपये के बेनेफिट्स मिल रहे हैं। इस एसयूवी पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट मिल रहा है। वहीं, 9000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 12,760 रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 5,000 रुपये के पेमेंट पर एसयूवी500 की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। यह ऑफर इस महीने के आखिर तक के लिए है।

बीएस6 इंजन वाली महिंद्रा एक्सयूवी500 में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 155एचपी का पावर और 320एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। फिलहाल, इस एसयूवी में 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसका ऑटोमैटिक ऑप्शन भी सकता है। बीएस6 अपग्रेड के साथ महिंद्रा ने पिछले एंट्री लेवल डब्ल्यू3 वेरियंट को एसयूवी मॉडल लाइनअप से हटा दिया है। मौजूदा समय में बीएस6 महिंद्रा एसयूवी500 डीजल मैन्युअल कॉम्बिनेशन में ही आती है। कंपनी, अगले साल की शुरुआत में नेक्स्ट जेनरेशन महिंद्रा एसयूवी500 ला सकती है। नई एसयूवी500 डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नॉलजी और टर्बोचार्जर के साथ 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन में भी सकती है। यह इंजन 190बीएचपी का पावर और 380एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। मॉडल लाइन-अप में स्टैंडर्ड 6 स्पीड मैन्युअल यूनिट के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी ऑफर किया जाएगा। 2021 महिंद्रा एसयूवी500 ज्यादा पावरफुल 2.2 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी, जो कि 180बीएचपी का पावर जेनरेट करेगा। बिलकुल नए प्लैटफॉर्म पर बेस्ड यह एसयूवी बेहतर डिजाइन के साथ आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.