माही ने बेटी जीवा के साथ इस बार जरा हटकर की बाइक सवारी
Updated on
03-06-2020 09:37 PM
नई दिल्ली । धुरंधर क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही लॉकडाउन के समय रांची के अपने फॉर्म हाउस में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ हैं। धोनी हालांकि 2019 विश्वकप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी प्रशंसकों को अपडेट रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर धोनी की गतिविधियों को पोस्ट करती रहती हैं। लॉकडाउन के इस दौर में धोनी रांची के अपने बड़े से फॉर्म हाउस में अपनी बाइक्स पर सवारी कर रहे हैं। धोनी का बाइक प्रेम किसी से छुपा नहीं है और यह वक्त वह उनके साथ भी गुजार रहे हैं।
और बाइक्स की इस सवारी में धोनी की बेटी जीवा उनका पूरा साथ दे रही है। एक बार फिर दोनों बाइक की सवारी करते नजर आए। वहीं साक्षी इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। धोनी ने जीवा के साथ बाइक पर सवारी की। और साक्षी के मुताबिक माही 'क्रेजी लाइटिंग' कर रहे थे। साक्षी मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव थीं और पिता-पुत्री की इस मस्ती को देख रही थीं। धोनी ने जीवा को बाइक पर आगे बैठाया और अपनी विंटेज बाइक की सवारी करवाई। पिछली बार जब जीवा और धोनी की बाइक सवारी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था तो उसमें जीवा पिछली सीट पर बैठी थीं। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन दिया- 'जब क्रेजी लाइटिंग और खुशी एक साथ मिलते हैं।' सीएसके ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…