महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन क्षमतावान विकेटकीपर-बल्लेबाज : कामरान अकमल
Updated on
19-07-2020 08:26 PM
नई दिल्ली । टीम इंडिया के रत्न महेंद्र सिंह धोनी को भारत का बेस्ट विकेटकीपर बताते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल ने उनके प्रदर्शन की जबरदस्त प्रशंसा की है। अकमल ने कहा कि धोनी के प्रदर्शन और इस तरह की निरंतरता के साथ मैच जीतने वाली पारी खेलने की क्षमता ने उन्हें बाकी लोगों से अलग खड़ा किया है। कामरान अकमल ने धोनी के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से कई मैच खेले हैं। दोनों विकेटकीपरों ने अपना करियर 2005-2007 के बीच शुरू किया था। अकमल का कहना है कि वनडे क्रिकेट में 50 की औसत बनाए रखना एक अविश्वसनीय उपलब्धि है। कामरान अकमल ने एक इंटरव्यू में कहा, 'धोनी भारत के बेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ हासिल किया है। यह अविश्विसनीय है।' उन्होंने कहा, 'अपने पूरे करियर में वनडे क्रिकेट में 50 प्लस का औसत बनाए रखना और लगातार मैच विनिंग पारियां खेलना बहुत मुश्किल होता है।' पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाले अकलम का उस मैच को याद किया, जब धोनी अपने अकेले दम पर पाकिस्तान के हाथों से सीरीज छीन कर ले गए थे।
अकमल ने कहा, 'मुझे याद है कि वह पाकिस्तान से वनडे सीरीज छीन ले गए थे। जिस तरह से उन्होंने कीनिया में ए दौरे में पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआत की और अंत तक उसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाया, वह अविश्वसनीय था।' हालांकि अकमल ने उस सीरीज का जिक्र नहीं किया, जिसके बारे में वह संभावना में बात कर रहे थे। वह 2006 में पाकिस्तान में पांच मैचों की वनडे सीरीज की ओर संकेत कर रहे थे। उस सीरीज में धोनी ने पांच मैचों में 68, 72नॉ, 2नॉ, और 77नॉट रन बनाए थे। दूसरे वनडे मैच में धोनी को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। इस सीरीज में धोनी के सभी अर्धशतकों के दम पर भारत ने 4-1 से जीत हासिल की थी। उस सीरीज के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120 था। लाहौर में तीसरा वनडे खेला गया था, जिसमें धोनी ने 46 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए थे। धोनी की इस पारी के दम पर भारत ने 289 रनों का लक्ष्य 47.4 ओवर में हासिल कर लिया था।
इससे पहले धोनी विशाखापत्तनम में खेले गए वनडे मैच में एक साल पहले पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन बनाने के बाद अपना नाम बना चुके थे। अकलम ने साथ ही इस बात को भी हाईलाइट किया कि धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी -20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। उन्होंने कहा, 'टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल ट्रॉफियां, बतौर कप्तान धोनी ने यह सब जीता है। धोनी जैसे चंद खिलाड़ी ही इस दुनिया में मिलते हैं।'
बता दें कि धोनी 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच खेल था। यह वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं। इस साल आईपीएल 2020 में फैन्स धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया है। ऐसे में धोनी का भविष्य एक बार फिर से अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…