Select Date:

महात्मा गांधी के पोते ने कहा- अमेरिका में अनौपचा‎रिक रंगभेद है

Updated on 12-06-2020 08:00 PM
- सामाजिक ढांचे में सबसे ऊपर गोरे हैं तथा फिर भारतीय, एशियाई और काले आते हैं 
जोहानिसबर्ग। न्यूयार्क में रह रहे महात्मा गांधी के पोते अरूण मणिलाल गांधी का मानना है कि अमेरिका में अनौपचारिक रंगभेद है जहां सामाजिक ढांचे में सबसे ऊपर गोरे हैं तथा फिर भारतीय, एशियाई और काले आते हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अरूण मणिलाल गांधी ब्लैक लाइव्स मैटर्स के नारे से सहमत नहीं हैं जिसने जॉर्ज फ्लॉयड की कथित रूप से पुलिस के हाथों हुई मौत के बाद प्रदर्शनों के बीच दुनियाभर में अपनी पकड़ बना ली है। अरूण गांधी ने कहा कि फ्लॉयड की मौत के बाद काले नाराज हैं लेकिन गोरे अमेरिकियों में गुस्सा से ज्यादा अचंभा है। वे विश्वास नहीं कर सकते कि गोरे इतने निर्मम होंगे। वे कालों के प्रति इस तरह की निर्ममता से बेखर हैं। वह समझते हैं कि अफ्रीकी अमेरिकी समुदाय द्वारा सृजित यह नारा कहां से आया लेकिन उसने विभाजित समाज बनाये रखा जिसे लोगों ने बनाया है। मैं मानता हूं कि सभी जिंदगियां मायने रखती हैं। इसलिए हम सभी को जीवन के प्रति उस तरह का सम्मान पैदा करने की दिशा में काम करना चाहिए। 
अरूण डर्बन में पैदा हुए थे और फोनिक्स सैटलमेंट में रहते थे जहां उनके दादा महात्मा गांधी 1904 में रहे थे। अरूण भारत में 1956 में सुनंदा से मिले और उनसे विवाह किया। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका लौटने से मना कर दिया गया। उन्होंने लोगों द्वारा सत्याग्रह का गलत मतलब निकल लेने का जिक्र करते हुए कहा ‎कि वे सोचते हैं कि जब तक आप शारीरिक हिंसा नहीं करते या किसी इंसान को चोट नहीं पहुंचाते हैं या उसकी हत्या नहीं करते हैं तब तक आप अहिंसक हैं। वे गलत हैं। संपत्ति के विरूद्ध हिंसा भी उतनी ही घृणित है। पत्रकारिता में लंबा जीवन बिता चुके 86 वर्षीय गांधी अपना समय गांधी के अहिंसा के सिद्धांत के प्रचार प्रसार में व्यतीत करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.