महाराष्ट्र को नहीं मिला सबसे काबिल CM...अजित पवार को याद करके क्या बाेले फडणवीस-शिंदे और उद्धव ठाकरे?
Updated on
24-02-2026 01:35 PM
मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन अजित पवार को भावुक तरीके से याद किया गया। सीएम फडणवीस ने शोक प्रस्ताव रखा तो डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे ने भी अजित पवार के साथ अपनी यादों को साझा किया। फडणवीस ने कहा कि राज्य ने एक ऐसा नेता खो दिया है, जो महाराष्ट्र का सबसे अच्छा (काबिल) मुख्यमंत्री बनने की पूरी क्षमता रखता था। सीएम फडणवीस ने भावुक होते हुए कहा कि अजित और मेरा जन्मदिन एक ही दिन आता है। वह मुझसे 11 साल बड़े थे और सही मायने में मेरे दादा (बड़े भाई) थे। उनके रूप में राज्य को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री मिल सकता था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। फडणवीस ने कहा कि वह हमेशा समय के पाबंद थे। वह कभी भी वक्त नहीं चूकते थे, लेकिन उस दिन उनका निर्णय चूक गया।
अजित दादा के लिए किसने क्या कहा? महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दादा को उनसे हुई मुलाकातों के जरिए याद किया। उन्होंने कहा कि दादा ने राज्य के लोगों के मन में 'काम करने वाले आदमी' की पहचान बनाई। उन्होंने अपनी हिंदी में कहा कि शरीर भले ही जल जाए, लेकिन काम के जरिए आत्मा हमारी यादों में रहती है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि जिस बरगद के पेड़ के नीचे हम बड़े होते हैं, उसकी अहमियत तब समझ आती है जब वह गिर जाता है।
मुंबई में हुई सर्वदलीय शोकसभा मुंबई में आयोजित सर्वदलीय शोकसभा में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम फडणवीस ने इस मौके पर कहा कि एक राज्य एक व्यक्ति नहीं बनाता, बल्कि इसमें कई लोगों का योगदान होता है। एक लीडरशिप का योगदान होता है। देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र बनने और महाराष्ट्र के इतिहास में अजित दादा का नाम सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
पूर्व सीजेआई गवई भी पहुंचे इस शोक सभा में एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, एक्टर नाना पाटेकर, यूनियन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पूर्व चीफ जस्टिस भूषण गवई ने अपने विचार रखे। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने शोक सभा में आए लोगों का शुक्रिया अदा किया। शोक सभा में पूर्व सीजेआई बी आर गवई भी पहुंचे। उन्होंने भी अपने विचार रखे। 28 जनवरी को अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद 31 जनवरी को उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम बनी थीं। उन्हीं में एनसीपी की कमान संभालने की उम्मीद है।
दुश्मन भी वो नहीं करता
शरद पवार के गुट के नेता जयंत पाटिल का दर्द भी झलका। उन्होंने कहा कि दुश्मन वो नहीं करता जो दोस्त ने किया। जिंदगी भर का दर्द इनाम में मिला है। जयंत पाटिल ने शोक सभा में दादा और उनकी दोस्ती के बारे में इस गाने की लाइनों के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं। पाटिल ने कहा कि वे लगभग 38 साल तक साथ रहे, असेंबली हॉल में एक-दूसरे के बगल में बैठकर उन्होंने दादा के कई रूप देखे। अजित पवार को याद करते हुए महाराष्ट्र के अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उनके बेटे जय पवार भी मौजूद रहे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…