महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख भी कोरोना पॉजिटिव
Updated on
20-07-2020 08:33 PM
मुंबई । महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री असलम शेख कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसबीच महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9518 कोरोना के केस मिले हैं, जो कि अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। पिछले 24 घंटे में 258 लोगों की जान गई है। अब तक महाराष्ट्र में 11854 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्री शेख में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं, यानी वे एसिंप्टोमेटिक हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
मंत्री असलम शेख ने ट्वीट में लिखा, मेरी कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं फिलहाल एसिम्प्टोमैटिक हूं और खुद को आइसोलेट किया है। उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं, कृपया वे अपनी जांच करा लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की सेवा में वे घर से काम करना जारी रखेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय मुताबिक महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 310455 तक पहुंच गई है। राज्य में 128730 एक्टिव केस हैं। हालांकि इलाज के बाद 169569 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। धर पूरे देश में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में 40,425 नए मामले सामने आए हैं। ये एक दिन में कोरोना मरीजों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल है।
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…