बीजिंग । चीन में महामारी के केंद्र रहे वुहान शहर के एक अस्पताल से ठीक हुए कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, कोरोना के मरीज रहे इन लोगोंं के फेफड़े 90 फीसदी तक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यही नहीं, ठीक हुए मरीजों में से 5 प्रतिशत मरीज दोबारा संक्रमित भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। बता दें कि चीन में पुराने मामलों को लेकर हुए इस खुलासे के बीच नए मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं। इनमें से 22 मामले सिर्फ शिनजियांग प्रांत में दर्ज हुए हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारियां दी गई हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि झोंगनान अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट के निदेशक पेंग झियोंग के नेतृत्व में वुहान यूनिवर्सिटी की एक टीम काम कर रही है। इसी टीम ने वुहान में अप्रैल से अब तक ठीक हुए 100 मरीजों पर एक सर्वे किया था। यह टीम इन पर अप्रैल से नजर रख रही थी। साथ ही समय-समय पर इनके घर जाकर सेहत की जानकारी ले रही थी। एक साल तक चलने वाले इस सर्वे का पहला चरण जुलाई में खत्म हुआ है। इस सर्वे में शामिल मरीजों की औसत उम्र 59 वर्ष है।
मरीजों को 6 मिनट पैदल चलाकर हो रही जांच
सर्वे के पहले दौर के परिणाम के अनुसार, ठीक हुए मरीजों में 90 प्रतिशत के फेफड़े खराब हो चुके हैं। यानी इन मरीजों के फेफड़ों का वेंटीलेशन और गैस एक्सचेंज फंक्शन काम नहीं कर रहा है। टीम ने मरीजों के साथ 6 मिनट तक पैदल चलकर उनकी जांच की। ठीक हुए मरीज 6 मिनट में बमुश्किल 400 मीटर ही चल पा रहे हैं, जबकि एक स्वस्थ व्यक्ति इतने समय में 500 मीटर तक आसानी से चल लेता है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…