Select Date:

लखनऊ: 14 साल के बच्‍चे को मोबाइल गेम की थी बुरी लत, बेड में छिपा मिला कक्षा सात का छात्र

Updated on 21-02-2026 12:20 PM
लखनऊ: लखनऊ में निगोहां के मस्तीपुर गांव में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने अभिभावकों के लिए बड़ा संदेश छोड़ दिया। मोबाइल गेम की लत और डांट से नाराज कक्षा सात का छात्र घर में ही डबल बेड के अंदर छिप गया। परिवारीजन उसे लापता समझकर थाने तक पहुंच गए। जहां पुलिस छात्र की तलाश में घंटों परेशान रही, जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसे घर से निकलते नहीं देखा गया। इस पर पुलिस ने घर में ही खोज की तो वह बेड में छिपा मिला।

मस्तीपुर निवासी रेलवे कर्मचारी आशीष वर्मा ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा वर्मा घर के सामने ही एक प्राइवेट स्कूल में जाने के लिए सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ लेकिन कुछ देर में ही अचानक गायब हो गया। काफी देर तक स्कूल से लेकर घर तक खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिवार के लोग घबरा गए। आसपास, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।


बेड खोलकर देखा गया तो छात्र सुरक्षित मिला

दोपहर तक स्थिति गंभीर लगने पर परिवारीजनों ने पुलिस पुलिस को सूचना दी। घर और आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक पुलिस छात्र की तलाश में परेशान रही। दोपहर करीब दो बजे घर के अंदर ही तलाशी की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कृष्णा घर में रखे डबल बेड के भीतर छिपा हुआ था। बेड खोलकर देखा गया तो छात्र सुरक्षित मिला। एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि पूछताछ में छात्र ने स्कूल जाने के डर से छुपने की बात कही।


पुलिस बोली, बच्चे से संवाद बढ़ाएं

परिवारीजनों सहित पड़ोसियों ने बताया कि कृष्णा को मोबाइल पर गेम खेलने की आदत है। वह देर रात तक मोबाइल चलाता रहता था। कई बार चेक करने पर पता चला कि वह एक ऑनलाइन गेम में घंटों व्यस्त रहता है। इसी को लेकर उसे अक्सर डांटा जाता था। शुक्रवार को भी मोबाइल को लेकर हुई नाराजगी के बाद उसने यह कदम उठाया। परिवार के अनुसार, कृष्ण पहले भी कई बार घटों के लिए घर से बाहर चला जाता था, लेकिन हर बार खुद लौट आता था। इस बार अधिक समय तक नजर न आने पर परिवारीजन भयभीत हो गए थे।
छात्र के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस को सूचना देकर शिकायत वापस लेने की बात कही। पुलिस ने भी अभिभावकों को बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और संवाद बढ़ाने की सलाह दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.