ग्राहकों की संख्या तय किए जाने से व्यवसाय में होगा घाटे का सौदा: रेस्टोरेंट कारोबारी
Updated on
07-06-2020 08:02 PM
नई दिल्ली । रेस्टोरेंट खोले जाने की अनुमति के बाद कई रेस्टोरेंट कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या की सीमा तय किए जाने से उनका व्यवसाय घाटे का सौदा हो जाएगा और इन्हें बंद रखना ही बेहतर होगा। रेस्टोरेंट मालिकों ने संकेत दिया कि बाहर जाकर भोजन करना अब भी दूर की बात है और घर पर भोजन पहुंचाना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय की स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीडर का कोई मतलब नहीं है क्योंकि नकदी संकट से जूझ रहा उद्योग विस्तारित लॉकडाउन से सावधानी पूर्वक बाहर निकल रहा है और अपने भविष्य की योजना बना रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कुछ एसओपी जारी की थी, इनके जरिए अगले हफ्ते रेस्टोरेंट में बैठ कर भोजन करने वाले व्यक्तियों की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत की गई है। ये रेस्टोरेंट गृह मंत्रालय के एक पूर्व के आदेश के मुताबिक है।
सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का जिक्र करते हुए एसओपी में रेस्टोरेंट के अंदर और कतार में कम से कम छह फुट की दूरी रखे जाने का दिशा निर्देश दिया गया है। ज्यादातर पाबंदियों की जरूरत को स्वीकार करते हुए उद्योग के अंदर के लोगों ने कहा कि रेस्टोरेंट में बैठ कर भोजन करने वाले लोगों की संख्या आधा करना व्यवहारिक नहीं है। दिल्ली, मुंबई स्थित प्लम बाई बेंट चेयर, लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स जैसे रेस्टोरेंट चेन के मालिक प्रियंक सुखीजा का कहना है कि एसओपी विस्तारित लॉकडाउन से कहीं अधिक नुकसानदेह है। बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ करीब 80 प्रतिशत रेस्टोरेंट बाद में खुलने के बाद भी भवन किराया, कर्मचारियों के वेतन और बिजली बिल के कारण घाटे का सौदा हो जाएंगे।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…