Select Date:

लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर कलेक्टर से की मुलाकात

Updated on 06-01-2021 12:05 AM

बिलासपुर   जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोरमी विधानसभा के विधायक धर्मजीत सिंह क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर पी एस एल्मा से मुलाकात किया साथ ही इन समस्याओं का जल्द निराकरण करने की अपील की इस दौरान उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगो की कई समस्याएं है जिनमे पूरी योग्यता होने के बाद भी अनुकम्पा नियुक्ति में शासन द्वारा कोई सहयोग नही किया जा रहा है साथ ही क्षेत्र के लोगों को अभीतक ओलावृष्टि की छति राशि नही मिली है जैसी कई समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया है जिनका शीघ्र निराकरण करने का भरोसा कलेक्टर द्वारा दिलाया गया है वही प्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहाकि किसानों से 25 सौ रुपये में धान खरीदी का निर्णय कांग्रेस की सरकार ने लिया था और धान खरीदी करने का अमला भी प्रदेश सरकार का है बावजूद इसके अगर किसानों का धान नही खरीद पा रहे है तो ये दुर्भाग्यजनक और सीधे तौर पर सरकार की असफलता है हम प्रदेश की कांग्रेस सरकार से मांग करते हैं कि जबतक किसानों का एक एक दाना धान नही खरीद लेती तब तक खरीदी बंद नही होनी चाहिए साथ ही इसका समय सीमा भी बढ़ाये जाना चाहिए वही खरीदी केंद्रों से धान का उठाव जल्द कराए जाएं ताकि जगह खाली होने पर अन्य किसान भी अपना धान बेच सके वही उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा लगाए गए केंद्र सरकार के हजारों करोड़ के हिसाब नही दिए जाने का आरोप के बारे में कहाकि भाजपा प्रदेश प्रभारी एक वरिष्ठ नेता है जिनके आरोपो का जवाब प्रदेश सरकार को हर हाल में देना चाहिए।इस दौरान विधायक धर्मजीत सिंह के साथ राकेश छाबड़ा,श्यामसुंदर शांडिल्य,अविस यादव,बादल मौर्य,दिलीप सेन्डे,पंकज खांडे,जीतू खत्री,प्रदीप मिश्रा,जग्गू यादव,अशोक खांडे, आनंद खांडे मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.