भोपाल। प्रदेश सरकार पाक से आए टिड्डी दल से हुए किसानों के फसल नुकसान का सर्वे कराएगी एवं किसानों को उनकी फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश के कई जिलों में फसलों को हो रहे नुकसान का राज्य सरकार आकलन कराएगी। इसके लिए राजस्व और कृषि विभाग का संयुक्त दल बनाकर सर्वे कराया जाएगा। जिन किसानों को अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने हरदा में प्रभावित खेतों का मुआयना करने के बाद कहा कि सर्वे के लिए राज्य स्तर से निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके पहले पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर टिड्डी दल से फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन करवाकर मुआवजा दिया जाए। प्रदेश में राजस्थान से आए टिड्डी दल ने आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, देवास, सीहोर सहित अन्य जिलों में खेतों में हमला कर फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसकी रोकथाम के लिए कृषि विभाग कीटनाशक का छिड़काव करवा रहा है। इसका फायदा भी हो रहा है, लेकिन अभी पूरी तरह से नियंत्रण की स्थिति नहीं है। प्रमुख सचिव कृषि अजीत केसरी का कहना है कि प्रभावित जिलों को तीन लाख रुपये के हिसाब से कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए राशि दी गई है। ट्रैक्टर चलित स्प्रे पंप और फायर बिग्रेड के माध्यम से कीटनाशक के छिड़काव का काम चल रहा है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को टिड्डी दल से प्रभावित मसनगांव के खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों को होने वाले नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। राजस्व और कृषि विभाग की टीम मिलकर सर्वे करेगी और जिन किसानों को अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए जिलों को राज्य स्तर से दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। इसी बीच पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए सर्वे कराने की मांग उठाई है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…