बारह बजते ही रात को लगा 29 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन
Updated on
23-07-2020 05:51 PM
भिलाई । कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दुर्ग जिले के सभी नगर निगम व पालिका क्षेत्र में एक साथ सप्ताह भर के लिए रात बारह बजते ही लॉकडाउन हो गया। इस दौरान अनाधिकृत बाहर घूमते पाये जाने पर पुलिस सख्ती के साथ कार्यवाही करेगी। इसके लिए जिला, पुलिस तथा स्थानीय निकाय प्रशासन ने अपनी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। दुर्ग जिले में पूरे छत्तीसगढ के साथ ही दुर्ग जिले में भी कोरोना के पॉजेटिव केस अधिक मिलने के कारण फिर एक बार लॉकडाउन हो गया। इस बार 23 से 29 जुलाई तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा, स्थिति को देखते हुए 29 के बाद लॉकडाउन को आगे भी बढाया जा सकता है। इस दौरान बिना किसी अतिआवश्यक कार्य के अनाधिकृत तौर पर बाहर घूमने वालों पर पुलिस प्रशसन कोई मुरव्वत नहीं करेगी। इस बात का संकेत कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे व पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पहले ही दे दिया है। इससे पहले लगे लॉकडाउन में उल्लंघन करते पकड़े जाने वाले ज्यादातर लोगों को समझाइस देकर छोड़ दिया गया था। लेेकिन इस बार जिला व पुलिस प्रशासन लॉकडाउन का पालन करने के प्रति बेपरवाही दिखाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने की चेतावनी दे चुका है।
लॉकडाउन के इस चरण में दुर्ग जिले के चारों नगर निगम क्षेत्र भिलाई, दुर्ग, रिसाली और चरोदा समेत कुम्हारी व जामुल नगर पालिका और इनकी सीमा से लगी चुनिंदा गांव विशेष रुप से चिन्हित किए गए हैं। इन इलाकों में स्वास्थ्य सेवा, मेडिकल स्टोर्स एवं चश्मे की दुकानें सुबह 7 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। सब्जी, दूध, मांस, मटन, चिकन, मछली व अंडा बेचने की अनुमति लॉकडाउन की अवधि में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच दी गई है। जबकि घर-घर जाकर दूध बांटने वालों के लिए सुबह 6 से 9 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं बिना किसी लाइसेंस के सड़क किनारे ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालों को दिन भर में किसी भी समय की अनुमति नहीं दी गई है।
उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन सौ पार हो चुका है। इनमें लगभग 20 प्रतिशत संक्रमित ऐसे मिले हैं जिनकी कोई भी ट्रेव्हल हिस्ट्री नहीं है। इससे स्पष्ट है कि कोरोना अब स्थानीय स्तर पर भी पांव पसार चुका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने 22 से 29 जुलाई तक फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। सोमवार को जिला प्रशासन ने इस बार के लॉकडाउन के लिए गाइड लाइन जारी कर दिया है। इसके साथ ही गाइड लाइन का पालन पूरी गंभीरता के कराने को लेकर पुलिस व निकाय प्रशासन कमर कस चुकी है।
रात 12 बजते ही सीमाएं हुई सील
रात के 12 बजते ही दुर्ग जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई। इसके लिए इंतजाम कर लिया गया है। जिले की सभी सीमाओं को बेरिटेक्स लगाकर पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई। इसके साथ ही अन्य जिले से आने वाले गैर अधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक भी लगा दी गई है। दुर्ग जिले से बाहर जाने वालों को भी सीमा पार करने की छूट बिना किसी ठोस कारण और सक्षम अनुमति के नहीं मिल पाएगी। शहर के भीतर भी चौक चौराहों पर पुलिस बल को तैनात रखा जाएगा।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…