कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन चल रहा है। ज्यादातर सिलेब्स घर पर ही हैं। इसी बीच राधिका आप्टे ने अपने बाल खुद काट लिए हैं। उन्होंने अपनी बिफोर एंड आफ्टर तस्वीर भी शेयर की है। जहां तक हेयरकट की बात आती है तो सिलेब्स बेहतरीन स्टाइलिस्ट के पास जाना पसंद करते है, लेकिन लॉकडाउन ने लोगों की इस दिनचर्या तो तोड़ दिया है। राधिका आप्टे ने अपना हेयरकट खुद कर लिया है। उन्होंने अपने लंबे बालों के साथ तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि वह अपने बाल काटने जा रही हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, कैंची लेकर बालों की लंबाई कम करने जा रही हूं। मुझे अच्छा लग रहा है कि मेरे बाल हेल्दी है और लंबे हो गए हैं। लेकिन अब गुडबाय कहने का वक्त आ गया है। इसके बाद राधिका ने नए हेयरटक के साथ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बाल लगभग मशरूम कट कर लिए हैं। राधिका आप्टे इस वक्त लंदन में हैं। वह अपने म्यूजिशन पति बेनेडिक्ट टेलर के साथ रह रही हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को देखकर लग रहा है कि वह काफी खुश हैं, किताबें पढ़ रही हैं और अपनी फेवरिट वेब सीरीज देख रही हैं।
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…