कोरोना संकट से बचने लगाया लॉकडाउन, अब आजीविका के लिए शुरुआत जरूरी: सज्जन जिंदल
Updated on
09-06-2020 08:28 PM
नई दिल्ली। देश के जाने माने उद्योगपति और विविध क्षेत्रों में कार्यरत जेएसएफ समूह के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने सोमवार को अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने का समर्थन करते हुए कहा कि जीवन को बचाने के साथ ही आजीविका को बचाना भी महत्वपूर्ण है। जिंदल ने अपने बयान में कहा ‘कोविड-19 संकट ने दुनिया को रोक दिया। हमने जान बचाने के लिए कदम उठाए लेकिन अब हमें आजीविका बचाने के लिए फिर से शुरुआत करने की जरूरत है।’ उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन के आर्थिक प्रभाव गंभीर हो सकते हैं और एक सफल अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को व्यावसायिक गतिविधियां फिर चालू करनी होंगी। उन्होंने कहा, ‘वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं खुल रही हैं। जब तक कोई इलाज नहीं मिल जाता है, तब तक घर में बैठने से आजीविका का नुकसान उतना ही गंभीर होगा।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम जितनी धीमी शुरुआत करेंगे, लॉकडाउन से बाहर आने वाले देशों के हाथों हम उतना ही खो देंगे। अब हम और इंतजार नहीं कर सकते।’ उन्होंने कहा कि भारत को जल्द से जल्द अपनी पूरी क्षमता के साथ वापसी करने की जरूरत है। जिंदल ने कहा, ‘यूरोप खुल गया। स्पेन, फ्रांस, एम्स्टर्डम और जर्मनी में लोगों ने एक नई जीवनशैली को अपना लिया है और फिर से कामकाज शुरू कर दिया है। रेस्टोरेंट, बाजार, सार्वजनिक परिवहन, सभी चालू हो गए हैं। इस तरह ही आप अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं। घर के अंदर रहने से नहीं!’ सरकार ने दो महीने से अधिक समय तक देशव्यापी लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने की घोषणा की है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…