लॉकडाउन 4.0 पेट्रोल-डीजल की मांग में इजाफा, दाम अभी स्थिर
Updated on
20-05-2020 07:28 PM
नई दिल्ली। देश में कोरोनाकाल के कारण जारी लॉकडाउन 4.0 में पेट्रोल, डीजल की मांग में इजाफा हो रहा है। अप्रैल में फ्यूल की मांग में रेकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई मई में लॉकडाउन की शर्तों में कुछ ढील दिए जाने के कारण इसमें कुछ सुधार दिखा। 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की खबर बिहार से मिली, हालांकि आज कहीं से कोई ऐसी खबर नहीं है। अप्रैल के पहले पखवाड़े के मुकाबले में इसमें काफी सुधार दिखाई दिया है। मई के पहले पखवाड़े में डीजल की खपत अप्रैल 2020 की इसी अवधि की तुलना में 75 फीसदी बढ़कर 19.30 लाख टन पर पहुंच गई। इसी तरह पेट्रोल की बिक्री इसी अवधि में 72 फीसदी बढ़कर 5.75 लाख टन हो गई। हालांकि, मई 2019 से यदि इस साल मई के आंकड़ों की तुलना की जाती है तो खपत काफी कम है। लॉकडाउन 3.0 में कई राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया जिसकी वजह से दाम बढ़ गए। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चेन्नई, यूपी, झारखंड और ओडिशा इसमें शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव प्रति लीटर 71.26 रुपये तथा डीजल का भाव प्रति लीटर 69.39 रुपये है। दिल्ली में 5 मई के बाद पेट्रोल तथा डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…