Select Date:

लो IMF ने भी कह दिया, तगड़ी रफ्तार से दौड़ेगा भारत, अपने अनुमानों को बदल दिया!

Updated on 17-04-2024 01:16 PM
नई दिल्‍ली: भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को एक और बूस्‍टर मिला है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की इकनॉमिक ग्रोथ के लिए अपने अनुमानों को बदल दिया है। उसने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 में 6.8 फीसदी की दर से बढ़ेगी। जनवरी में IMF ने 6.5 फीसदी का अनुमान जाहिर किया था। हालांकि, अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थान ने वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए ग्रोथ के अपने पूर्वानुमानों को 6.5 फीसदी पर जस का तस बनाए रखा है। आईएमएफ से पहले कई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍थान भारत की ग्रोथ पर अपने अनुमानों को बदलकर बढ़ा चुके हैं। उनकी तर्ज पर आईएमएफ ने भी अपने अनुमानों को बदला है। आईएमएफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत घरेलू मांग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में रिवाइवल की भविष्यवाणी की है। मुद्रा कोष का भारत की अर्थव्यवस्‍था के लिए इस तरह का आउटलुक उत्‍साहित करने वाला है।

आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की ग्रोथ 2024 में 6.8 फीसदी और 2025 में 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है। यह बढ़त‍घरेलू मांग में निरंतर मजबूती और कामकाजी उम्र की बढ़ती आबादी को दर्शाती है।

एडीबी और व‍िश्‍व बैंक की ग्रोथ पर यह भविष्‍यवाणी

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने पिछले हफ्ते वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया था। पहले यह अनुमान 6.7 फीसदी था। विश्व बैंक ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 6.6 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जाहिर किया था। पहले यह 6.4 फीसदी था।

2023-24 के विकास अनुमानों को भी बदला

आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 के विकास अनुमानों को भी बदलकर कर 7.8 फीसदी कर दिया है। ये सरकार के 7.6 फीसदी के विकास अनुमान से ज्‍यादा हैं। निवेश में दहाई अंकों की बढ़ोतरी के साथ मैन्‍यूजफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में शानदार वृद्धि ने पिछले वित्त वर्ष में विकास को आगे बढ़ाने में मदद की।एक्‍सपर्ट्स ने संकेत दिया है कि निजी पूंजीगत व्यय में सुधार से चालू वित्त वर्ष में रफ्तार बनाए रखने में मदद मिलेगी। महंगाई के मोर्चे पर, आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 के पूर्वानुमान को 4.6 फीसदी पर जैसे का तैसा रखा है। वहीं, वित्त वर्ष 2025-26 में महंगाई की दर के घटकर 4.2% होने का अनुमान जाहिर किया है।

इसके साथ ही मुद्राकोष ने चीन में ग्रोथ इस साल सुस्‍त होकर 4.6 फीसदी और 2025 में 4.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। 2023 में यह 5.2 फीसदी थी। इस सुस्ती के लिए महामारी के बाद खपत बढ़ने और राजकोषीय प्रोत्साहन जैसे कारकों का असर कम होने और रियल एस्टेट में सुस्ती को जिम्मेदार बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्‍लोबल ग्रोथ वर्ष 2024 और 2025 में भी पुरानी रफ्तार से जारी रहने का अनुमान है। वर्ष 2023 में अनुमानित ग्‍लोबल ग्रोथ 3.2 फीसदी रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2024
नई दिल्ली: भारतीय मसालों के लिए हाल के दिनों में कई देशों से बुरी खबरें आ रही हैं। सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग ने एमडीएच और एवरेस्ट के कई प्रॉडक्ट्स पर बैन…
 02 May 2024
नई दिल्‍ली: दुनिया भर के लाखों यूजर्स को बुधवार को गूगल सर्च का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या हुई। कई यूजरों…
 02 May 2024
नई दिल्‍ली: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में छुट्टी थी। इसके पहले मंगलवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच निवेशकों ने आईटी और पावर…
 02 May 2024
नई दिल्ली: अक्सर निवेशक बॉण्ड्स में उनसे मिलने वाले आकर्षक रिटर्न के बावजूद निवेश करने से चूक जाते हैं। इसकी वजह यह है कि इनमें निवेश के लिए मिनिमम टिकट साइज…
 02 May 2024
मुंबई: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब संयुक्त रूप से रखे जाने…
 02 May 2024
नई दिल्ली: गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। उनकी नेटवर्थ एक अरब डॉलर…
 02 May 2024
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी के हाथ से एक साथ तीन कंपनियां निकल सकती हैं। हिंदूजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) रिलायंस कैपिटल की…
 02 May 2024
साक्ष्य-आधारित दवाइयां तीन स्तंभों के आधार पर बनाए जाती हैं- रोगी की पसंद, डॉक्टर अनुभव और हालिया उपलब्ध साक्ष्य। गलत सूचना इन तीनों को कमजोर करती है और यही बात…
 02 May 2024
नई दिल्ली: ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल एक बार फिर से चर्चा में हैं। चर्चा की वजह हाल ही में उनका दिल्ली में जमीन खरीदना है। ऐसी रिपोर्ट आई है…
Advt.