Select Date:

साक्षरता सप्ताह का आयोजन 8 से

Updated on 04-09-2022 06:03 PM

प्रदेश में साक्षरता कार्यक्रम के लिए वातावरण निर्माण हेतु 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस और 8 से 14 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। साक्षरता सप्ताह का उद्देश्य सभी वर्गों का ध्यान नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की ओर केन्द्रित करना है। राज्य साक्षरता दिवस प्राधिकरण के संचालक एवं सदस्य सचिव श्री राजेश सिंह राणा ने राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम के विशेष रणनीति तैयार कर सभी वर्गों की इसमे सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा और सभी जिला परियोजना अधिकारी जिला मिशन प्राधिकरण को दिए है।

आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने कहा गया है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस एवं साक्षरता सप्ताह के दौरान 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता के दिन सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थाओं में प्रभात फेरी, साक्षरता रैली का आयोजन किया जाएगा। अंत में साक्षरता संदेश व नारे का वाचन, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नारा लेखन भी होगा। साक्षरता सप्ताह के दूसरे दिन 9 सितंबर को साक्षरता संगोष्ठी एवं परिचर्चा अंतर्गत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर, ब्लॉक, नगर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न संस्थाओं में आयोजित होंगे। पढ़बो कोनो मेर कतबो बेर, साहित्यकार, लेखक, पत्रकार, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े शासकीय एवं अशासकीय व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सप्ताह के तीसरे दिन 10 सितंबर को साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल एवं कॉलेज, ग्राम पंचायत स्तर एवं नगरीय निकायों में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर गीत, नृत्य, पेंटिंग, चित्रकला, मेंहदी एवं रंगोली का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक, पालक शामिल होंगे।

साक्षरता सप्ताह के चौथे दिन 11 सितंबर को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महिला साक्षरता पर केन्द्रित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह, मितानिन द्वारा, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर चर्चा, लोक गीत, लोक परंपरा पर चर्चा एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए है। इसी प्रकार साक्षरता सप्ताह के पांचवें दिन 12 सितंबर को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महाविद्यालय एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए अशिक्षित पालकों को बुनियादी साक्षरता एवं अंक ज्ञान की आवश्यकता, डिजिटल साक्षरता का उपयोग, वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता, साक्षरता शिक्षा विकास की आधार, विधिक साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कौशल विकास और जीवन कौशल विषय पर भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साक्षरता सप्ताह के छठवें दिन 13 सितंबर को नवभारत साक्षरता के शिक्षार्थियों का लेखन कार्यक्रम, प्रौढ़ शिक्षार्थियों के लिए चित्र देखो और लिखो कार्यक्रम का आयोजन में (आखर झांपी एनआईएलपी की प्रवेशिका के चित्रों का उपयोग) किया जाएगा। साक्षरता सप्ताह के सातवें दिन 14 सितंबर को जिला स्तर पर साक्षरता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों स्वयंसेवी शिक्षकों का सम्मान एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक संकल्प कार्यक्रम भी होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.