Select Date:

लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे बड़ा खेल सम्मान:स्पेन की राजकुमारी ने अवॉर्ड दिया, पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया

Updated on 24-10-2026 11:29 AM

दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को स्पेन का सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड दिया गया।

मेसी को स्पेन की राजकुमारी लियोनोर ने यह अवॉर्ड दिया। लियोनोर स्पेन के सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं और उन्हीं के नाम पर ये पुरस्कार दिए जाते हैं।

अर्जेंटीना के 39 साल के फॉरवर्ड को जून में इस पुरस्कार का विजेता चुना गया था। जूरी ने उन्हें शानदार करियर और वंचित बच्चों के स्वास्थ्य-शिक्षा में मदद के लिए दिया गया।

ब्रिटिश लेखक जूलियन बार्न्स, अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और पंक स्टार पैटी स्मिथ समेत अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार मिला

फैंस अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर समारोह में पहुंचे

दर्जनों प्रशंसक अर्जेंटीना की फुटबॉल जर्सी पहनकर समारोह में पहुंचे। मेसी के आने पर उन्होंने उनका नाम लेकर नारे लगाए। समारोह में बैगपाइप और ड्रम बजाए गए।

मेसी को पुरस्कार के साथ पार्चमेंट पर लिखा औपचारिक प्रमाणपत्र दिया गया। लियोनोर ने उनके अनूठे करियर की तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘मेसी ने खेल को समझकर और एक सेकंड के छोटे हिस्से में सबसे असरदार विकल्प चुनकर असाधारण को सामान्य बना दिया। उन्होंने अपने अहंकार से ऊपर टीम भावना को रखा।’

मेसी ने आठ बॉलोन डीओर जीते

मेसी को फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने आठ बॉलोन डी’ओर खिताब, एक विश्व कप और क्लब स्तर पर दर्जनों ट्रॉफियां जीती हैं।

मेसी अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा गोल करने वाले, सबसे ज्यादा असिस्ट देने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को विराम दिया।

उन्होंने न्यू जर्सी में स्पेन के खिलाफ विश्व कप फाइनल हारने के बाद यह फैसला लिया। उन्होंने 31 अगस्त को एक सोशल पोस्ट के जरिए इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया।

मेसी ने आठ बॉलोन डीओर जीते

मेसी को फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने आठ बॉलोन डी’ओर खिताब, एक विश्व कप और क्लब स्तर पर दर्जनों ट्रॉफियां जीती हैं।

मेसी अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा गोल करने वाले, सबसे ज्यादा असिस्ट देने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर को विराम दिया।

उन्होंने न्यू जर्सी में स्पेन के खिलाफ विश्व कप फाइनल हारने के बाद यह फैसला लिया। उन्होंने 31 अगस्त को एक सोशल पोस्ट के जरिए इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया।

1981 में शुरू हुआ अवॉर्ड

प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड्स की शुरुआत 1981 में हुई थी। इन्हें स्पेनिश भाषी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में माना जाता है।

इसमें 50 हजार यूरो यानी 56 हजार डॉलर की राशि दी जाती है। पुरस्कार कला, विज्ञान और खेल समेत कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं।

खेल पुरस्कार जीतने वालों में टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और राफेल नडाल शामिल हैं। मैराथन रिकॉर्डधारी एलियुड किपचोगे और अमेरिकी स्की खिलाड़ी लिंडसे वॉन भी इसके पिछले विजेता रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले…
 27 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने इंटरनेशनल करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए। इरफान भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी में सोमवार को दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। वे झारखंड के खिलाफ 106 रन पर नाबाद…
 27 October 2026
इंदौर, रणजी ट्रॉफी में बिहार के खिलाफ मध्यप्रदेश की टीम दूसरे दिन मंगलवार को अपनी बढ़त और मजबूत करने उतरेगी।होलकर स्टेडियम में पहले दिन गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते…
 27 October 2026
रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड के मुकाबलों में दूसरे दिन मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार शतक के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने बिहार के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाया है। मध्य…
 27 October 2026
जालंधर, पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से 'हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026' की ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब…
 27 October 2026
लिंकन में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A जीत से एक विकेट दूर रह गया। चौथे दिन तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड-A ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 182…
 27 October 2026
अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड और उत्तराखंड के बीच खेले गए मैच में स्कोरिंग को लेकर विवाद हो गया। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का आरोप है कि ऑफिशियल स्कोरर…
 27 October 2026
इंग्लैंड के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने 2026 का बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है। वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले…
Advt.