धनुष भी थलपति विजय की तरह राजनीति में लेंगे एंट्री! इवेंट में भाषण के दौरान 'जनता की भलाई' का किया इशारा
Updated on
27-07-2026 03:59 PM
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न तक ही सीमित न रहें, बल्कि अपनी एकता का इस्तेमाल जनसेवा के लिए करें। फैन्स के आयोजित एक ब्लड डोनेशन कैंप में कही गई उनकी ये बातें वायरल हो गईं। इसके बाद कई लोग सोचने लगे कि क्या वह भी थलपति विजय के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने।
इस इवेंट में अपने फैन्स से बात करते हुए धनुष ने एकता की ताकत के बारे में बताया और उनसे अपील की कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करके समाज में बदलाव लाएं। उन्होंने कहा, 'इतने सारे लोग एक जगह जमा हुए हैं। इस तरह की एकता में बहुत ताकत होती है। हमें इस एकता को एक मकसद देना होगा। सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप से आगे बढ़कर, हमें और भी ज़्यादा भलाई के कामों में शामिल होना चाहिए।'
धनुष के फैंस का अंदाजा कितना सही!
इस इवेंट के वीडियो ऑनलाइन सामने आने के तुरंत बाद, लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि धनुष भी थलपति विजय की तरह राजनीति में आने की तैयारी कर रहे हैं। एक X यूजर ने लिखा, 'उनकी बॉडी लैंग्वेज और बात करने का अंदाज उनके आगे के रास्ते की ओर इशारा करता है।'
लोगों ने धनुष की राजनीति पर रखी राय
एक और यूजर ने कमेंट किया, 'किसी और एक्टर का राजनीति में आना विजय के काम पर निर्भर करेगा। अगर वह अच्छा शासन देते हैं तो लोगों का एक्टर्स पर भरोसा बढ़ेगा, वरना कोई गुंजाइश नहीं है - मेरी राय में।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'उनके राजनीति में आने का इंतजार है। हो सकता है कि वह विजय की TVK पार्टी में शामिल हो जाएं?' फिलहाल, धनुष ने राजनीति में आने की कोई घोषणा नहीं की है।
धनुष ने नेशनल अवॉर्ड पर तोड़ी चुप्पी
इसी बातचीत के दौरान, धनुष ने इस साल के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर हो रही चर्चा पर भी अपनी बात रखी। एक्टर ने कहा कि 2024 में उनकी डायरेक्ट की गई फिल्म 'रायन' से बेहतर तमिल फिल्में जरूर थीं। साथ ही, उन्होंने लोगों से इस बात का जश्न मनाने को कहा कि एक ही साल में एक तमिल एक्टर ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते हैं।
धनुष को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर आलोचना
धनुष को 'कैप्टन मिलर' के लिए 'स्पेशल मेंशन' मिला, जबकि 'रायन' ने बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता। जहां 'कैप्टन मिलर' के लिए धनुष के 'स्पेशल मेंशन' पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं, वहीं 'रायन' के बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड जीतने पर और भी अधिक आलोचना हुई। कई लोगों का कहना था कि यह अवॉर्ड किसी और फिल्म को मिलना चाहिए था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…