Select Date:

जगदलपुर में 225 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द

Updated on 24-08-2022 07:58 PM

छत्तीसगढ़ में बस्तर की सड़कों पर यात्री बसें बेलगाम दौड़ रही हैं। हाल ही में हुए सड़क हादसे के बाद विभाग की अब हरकत में आया है। ओवरलोड, बस फिटनेस और शहर में रफ्तार से बस चलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। 2 दिनों के अंदर 80 से ज्यादा यात्री बसों पर 1 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। जबकि, 225 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन चालकों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

दरअसल, जिन यात्री बसों की जांच की गई, उनमें या तो दस्तावेज अधूरे मिले या फिर थे ही नहीं। ड्राइवर और कंडक्टर बिना वर्दी के वाहन चलाते नजर आए। कई बसों में सवारियों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऋषभ नायडू ने बताया कि, यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जो यात्री बस के मालिक नियमों को तोड़ेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बस्तर में चलती है 300 से अधिक बस

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग को राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जोड़ने प्रतिदिन अलग-अलग कंपनियों की 300 से ज्यादा बसें चलती हैं। इसके अलावा कुछ मिनी बसें भी हैं जो बस्तर के एक जिले को दूसरे जिले से जोड़ती हैं। लंबे समय से यात्री बसों की किसी तरह की कोई जांच नहीं हुई थी। इसलिए बस संचालकों के हौसले बुलंद थे। संचालक अपनी मनमानी करते थे।

225 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द

परिवहन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 225 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। अब 3 महीने के बाद नए सिरे से चालान पटाने के बाद पुलिस थानों से इन वाहन चालकों को उनके लाइसेंस वापस मिलेंगे। विभाग की माने तो इस साल करीब 650 लर्निंग एवं 548 स्थाई लाइसेंस भी बनाए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.