Select Date:

आईएसआई के निशाने पर भाजपा और आरएसएस के नेता

Updated on 14-08-2020 05:59 PM
नई दिल्ली । अयोध्या में पांच अगस्त को राममंदिर भूमिपूजन के बाद खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत सुरक्षा एजेंसियों को भाजपा और आरएसएस नेताओं को सुरक्षा की समीक्षा के लिए अलर्ट किया है। खुफिया विभाग के इनपुट्स हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दिल्ली, एनसीआर, यूपी, पजाब व जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों में भाजपा व आरएसएस नेताओं को निशाना बना सकती है।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने भाजपा व आरएसएस नेताओं की सिक्यूरिटी ऑडिट करने को कहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। इसमें यह देखा जा रहा है कि किस नेता की सुरक्षा कैसी है और कहीं कोई खामी तो नहीं है। अलर्ट में यह भी कहा गया है आईएसआई किसी भी तरीके से इन नेताओं पर हमला कर सकती है। यह भी इनपुट्स हैं कि अब आतंकी भारत के लोगों का ही इस्तेमाल कर टारगेट किलिंग करवाएगी। इसके लिए आईएसआई स्थानीय बदमाशों व गैंगस्टर का सहारा ले सकती है। इस बात के पुख्ता सबूत हैं। आईएसआई की इशारे पर हाल ही में कश्मीर में कई भाजपा नेताओं की हत्या कई गई है। करीब दो वर्ष पहले आईएसआई ने पंजाब में भी इस तरह नेताओं की हत्या करवाई थी। एक अधिकारी ने दावा किया है कि एक आरएसएस नेता ने सुरक्षा को लेकर स्पेशल सेल में संपर्क किया है। हालांकि कोई इस बारे में खुलकर बात नहीं कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.