'पार्टी करते रहे नेता, खाने के लिए भटकते रहे वालंटियर्स'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP नेतृत्व पर उठे सवाल
Updated on
28-07-2026 02:21 PM
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी और धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। आंदोलनकारी सीजेपी के लिए यह बड़ी उपलब्धि रही। प्रधान के इस्तीफे और अन्य मांगों पर सरकार की सहमति के बाद सीजेपी ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया और जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल हो गया। हालांकि आंदोलन खत्म होने के तुरंत बाद ही कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
यूट्यूबर मेघनाद ने सीजेपी नेतृत्व पर आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जब कॉकरोच जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जश्न मना रहे थे, उसी दौरान जंतर-मंतर पर कई प्रदर्शनकारी और वालंटियर्स खाने, ठहरने और अन्य जरूरी सामानों के लिए भटक रहे थे। इंस्टाग्राम पर मौजूद सीजेपी के नेताओं के नाचने और जश्न मनाने के वीडियो पर मेघनाद की यह टिप्पणी सामने आई है।
40 से अधिक प्रदर्शनकारियों को वापस घर भेजने का दावा
उन्होंने दावा किया कि हमने 40 से अधिक प्रदर्शनकारियों को वापस घर भेजने की व्यवस्था की है। साथ ही 60 से अधिक लोगों को खाना खिलाया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 20 दिनों से आंदोलन को कवर कर रहे 4 पत्रकारों को भी घर भेजा है, जिनके पास पैसे की कमी थी।
मेघनाद के दावों के बाद सोशल मीडिया पर सीजेपी को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने सवाल उठाए कि जिन लोगों ने एक महीने तक आंदोलन को समर्थन दिया, क्या आंदोलन समाप्त होने के बाद उनकी पर्याप्त देखभाल की गई।
सौरव दास ने क्या कहा?
विवाद पर इंडिया टुडे से बात करते हुए सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि जिस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, वह करीब 150-200 वालंटियर्स का आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित बैठक थी। उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व आंदोलन में शामिल लोगों की मदद और उनके साथ बातचीत में भी लगा हुआ था।
जुनैद ने भी उठाए सवाल
सीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के व्यवहार को लेकर सिर्फ मेघनाद ही नहीं, बल्कि कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। सीजेपी को जुनैद के साथ किए गए बर्ताव को लेकर भी सवालों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जुनैद ने लंबे समय तक प्रदर्शनकारियों के लिए खाने की व्यवस्था की। आलोचकों ने सवाल उठाया कि जब CJP नेता जश्न मना रहे थे, तब जुनैद को कथित तौर पर हिरासत में क्यों रखा गया।
जुनैद ने एक चैनल के साथ बातचीत में दावा किया कि प्रदर्शन के बाद जाने से पहले सीजेपी नेताओं ने उनसे हाथ तक नहीं मिलाया। इन आरोपों और जवाबों के बीच सीजेपी के आंदोलन के खत्म होने के बाद उसकी संगठनात्मक कार्यशैली और स्वयंसेवकों के प्रति जिम्मेदारी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। फिलहाल पार्टी नेतृत्व और आलोचकों के दावों को लेकर अलग-अलग पक्ष सामने आए हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…