यूरोपीय संघ सम्मेलन में नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील
Updated on
20-07-2020 08:34 PM
ब्रसेल्स । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट पर सहानुभूति जगाने की मंशा से यूरोपीय संघ के सभी नेताओं ने एकजुट होने की अपील की है। यूरोपीय संघ (ईयू) परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने रविवार को उनसे अपने मतभेदों से ऊपर उठने और ईयू के 2,10,000 करोड़ डॉलर (1.85 ट्रिलियन यूरो) के अभूतपूर्व बजट एवं कोरोना वायरस कोष पर सहमत होने की अपील की। तीन दिनों की वार्ता का कोई निष्कर्ष न निकलने के बाद, मिशेल ने आधिकारिक भोज के दौरान कोविड-19 के कारण गुट पर आई अभूतपूर्व मंदी और दुनिया भर में मरने वाले 6,00,000 लोगों का मुद्दा उठाकर सबको प्रभावित करने की कोशिश की।
उन्होंने एक और दिन की विभाजनकारी वार्ता के अंत में नेताओं से पूछा, क्या ईयू के 27 नेता यूरोपीय एकता या विश्वास निर्माण करने में सक्षम हैं या गहरी दरार के कारण हम खुद को एक कमजोर यूरोप के तौर पर प्रस्तुत करेंगे जिसकी जड़ में अविश्वास होगा। मिशेल ने कहा, मेरी कामना है कि हम एक समझौता कर पाने में सफल हों और यूरोपीय मीडिया की कल की सुर्खियों में आए कि ईयू ने असंभव मिशन को पूरा कर लिया है।
शिखर सम्मेलन के चौथे दिन तक किसी समझौते पर नहीं पहुंचा जा सका था। मिशेल के करीबी एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो नेता रात भर भी इस दिशा में काम कर सकते हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के साझेदारों के साथ करीब से बातचीत करने के बावजूद, पारंपरिक रूप से शक्तिशाली माना जाने वाला फ्रांस-जर्मनी का गठबंधन भी गुट के 27 झगड़ालु राष्ट्रों को एक मुद्दे पर सहमत नहीं कर पा रहा है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…