Select Date:

'लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग मुंबई में कुछ बड़ा करने वाला है', सलमान के घर फायरिंग से पहले पुलिस को मिली थी चेतावनी

Updated on 20-04-2024 05:16 PM
सलमान खान के घर फायरिंग मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस ने अब एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि बीते रविवार को गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग से पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था। इसमें कहा गया था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आकर एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। यह खुलासा, सलमान खान की सुरक्षा और मुंबई पुलिस की जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़ा करता है।

मुंबई पुलिस ने अपने ताजा बयान में यह भी कहा है कि इस 'धमकी भरे फोन कॉल' के बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल ने स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था। फोन करने वाले कॉलर ने कहा था कि लॉरेंस ब‍िश्‍नोई का आदमी मुंबई आने वाला है। इसके बाद मुंबई पुलिस और RPF अलर्ट पर थी। हालांकि, बावजूद इसके 14 अप्रैल की सुबह 4:55 बजे दो बाइक सवार शूटर्स ने सलमान खान के घर पर दनादन चार गोलियां दागीं और फिर फरार हो गए। इन दोनों शूटर्स को दो दिन बाद अहमदाबाद पुलिस ने गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अदालत के आदेश के बाद 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर हैं।

आरोपी शूटर्स बोले- हम मारने नहीं, डराने आए थे

सलमान खान के घर हुई गोलीबारी की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। इस मामले में जहां बीते मंगलवार को दोनों शूटर्स, विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं पुलिस उन्‍हें रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि शुरुआती पूछताछ में दोनों ने लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से संपर्क होने की बात कुबूल की है, साथ ही यह भी बताया है कि उन्‍हें चार लाख रुपये में सुपारी मिली थी। हालांकि, पुलिस ने जहां कोर्ट में यह कहा है कि दोनों सलमान खान को मारने आए थे, वहीं दोनों आरोपियों का कहना है कि उन्‍हें घर पर 10 गोलियां चलाने और सुपरस्‍टार को डराने के लिए भेजा गया था।

लॉरेंस ब‍िश्‍नोई के नाम से कैब बुक करने वाला ग‍िरफ्तार

इस मामले में एक अन्य अपडेट यह है कि शुक्रवार, 19 अप्रैल को पुलिस ने यूपी से एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। इस संदिग्‍ध ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान के घर से दो बार कैब बुक की थी। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद इस गाजियाबाद के रहने वाले इस युवक रोहित त्‍यागी का कहना है कि वह एक्‍टर का फैन है और उसने प्रैंक के तौर पर ऐसा किया था। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जब कैब ड्राइवर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा और वहां के चौकीदार से बुकिंग के बारे में पूछा और कहा कि वह लॉरेंस बिश्‍नोई को लेने आया है। इस पर सुरक्षा में तैनात चौकीदार पहले तो दंग रह गया, लेकिन फिर उसने बांद्रा पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी।'

मुख्‍यमंत्री श‍िंंदे बोले- लॉरेंस ब‍िश्‍नोई को जड़ से उखाड़ देंगे

इससे पहले 16 अप्रैल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पहुंचे थे। उन्‍होंने खान परिवार से मिलने के बाद उन्‍हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। मुख्‍यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम इस मामले की जड़ तक जाएंगे और यहां कोई गुंडागर्दी नहीं चलेगी। हम लॉरेंस बिश्‍नोई को जड़ से उखाड़ देंगे।'

अनमोल ब‍िश्‍नोई को पुलिस ने बनाया आरोपी

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अब लॉरेंस ब‍िश्‍नोई के भाई अनमोल ब‍िश्‍नोई को भी आरोपी बनाया है। यह कदम पुलिस उस सोशल मीडिया पोस्‍ट की जांच के बाद उठाया है, जिसमें अनमोल बिश्‍नोई ने हमले की जिम्‍मेदारी ली है। पुलिस ने जांच में पाया है कि यह पोस्‍ट पुर्तगाल से किया गया था और इसे वेर‍िफाई करने के बाद ही अनमोल को आरोप‍ियों की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल क‍िया गया है। अब तक पुलसि ने नवी मुंबई से दो संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है, दोनों पर शूटर्स की मदद करने के आरोप हैं। जबकि एक अन्‍य को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है, जिस पर बिश्‍नोई गैंग से जुड़े होने का शक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2024
राघव जुयाल कंटेस्टेंट से डांसर और फिर कोरियोग्राफर से एक्टर बनने का सफर तय कर चुके हैं। उन्होंने रेमो डिसूजा के साथ लंबा समय बिताया है। उनके साथ फिल्में की…
 20 September 2024
टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली की बीवी माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर यूजर्स के निशाने पर भी रहती हैं। कभी अपनी बेटी तारा…
 20 September 2024
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने लोगों को कुछ मेसेज दिया था। उन्होंने अपने वीडियो के जरिए सड़कों पर कूड़ा न फैलाने का…
 20 September 2024
'बुलबुल', 'लैला मजनू', 'कला', 'एनिमल' जैसी फिल्मों से रातोंरात स्टार बन चुकीं तृप्ति डिमरी अब राजकुमार राव के साथ पर्दे पर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म…
 20 September 2024
इंदौर । सिनेमा प्रेमियों को शुक्रवार को बेसब्री से इंतजार रहता है। ओटीटी के विभिन्न चैनलों पर नया कंटेंट अपलोड होता है। यहां हम बता रहे हैं कि इस शुक्रवार यानी…
 20 September 2024
इंदौर। स्क्विड गेम सीजन 2 अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। डिजिटल दुनिया के इतिहास में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक इसी साल रिलीज होगी।…
 19 September 2024
 इंदौर । सलमान खान के शो बिग बॉस 18 को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। प्रोमो रिलीज होने के बाद यह बेकरारी और बढ़ गई है। अब शो का हिस्सा…
 19 September 2024
सना खान ने कुछ साल पहले अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी और फिल्मों और टीवी शो से संन्यास ले लिया। 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी जैसे कई सीरियलों में नजर…
 19 September 2024
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' का तहलका खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस फिल्म ने पहले दिन से जो सिनेमाघरों में रंग दिखाया है,…
Advt.