Select Date:

मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान का शुभारंभ

Updated on 17-02-2026 12:11 PM

मोहला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 के तहत  जिले के समस्त ऋणी कृषकों के लिए “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कलेक्टर कार्यालय के वीसी कक्ष में किसानों को फसल बीमा पॉलिसी वितरित की।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि शासन के मंशानुरूप अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ना प्राथमिकता है, ताकि प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान का उद्देश्य बीमाकृत किसानों तक उनकी बीमा पॉलिसी की प्रति सीधे पहुंचाना तथा योजना के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर  जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर  मिथलेश डोंडे, कृषि विभाग से एडीए सुरेश सिक्या तथा बजाज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जिला अधिकारी संतोष कुमार, मनेश भैंसारे, सत्येन्द्र कोसरे, लोचन दास बंजारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रबी वर्ष 2025-26 के लिए अधिसूचित फसलों में चना, अलसी, राई-सरसों तथा गेहूं (सिंचित एवं असिंचित) शामिल हैं। चना फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 43,000 रुपये बीमांकित राशि निर्धारित की गई है, जिस पर कृषक द्वारा 645 रुपये प्रीमियम देय होगा। अलसी के लिए 21,000 रुपये बीमांकित राशि पर 315 रुपये प्रीमियम, राई-सरसों के लिए 25,000 रुपये बीमांकित राशि पर 375 रुपये प्रीमियम निर्धारित है। गेहूं (सिंचित) के लिए 46,000 रुपये बीमांकित राशि पर 690 रुपये तथा गेहूं (असिंचित) के लिए 27,000 रुपये बीमांकित राशि पर 405 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रीमियम कृषकों द्वारा देय होगा।

कार्यक्रम में किसानों को योजना की विशेषताओं, दावा प्रक्रिया तथा समय-सीमा की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे समय पर पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाएं और अपनी फसल को सुरक्षित करें। “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान के माध्यम से जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे प्रत्येक पात्र किसान को बीमा सुरक्षा का लाभ मिल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.