राजनांदगांव ।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक
और पूर्व विधायक
श्री देव प्रसाद
आर्य को आज
मानपुर विकासखंड स्थित उनके
गृहग्राम हथरा में
गार्ड ऑफ ऑनर
दिया गया एवं
उनका ससम्मान अंतिम
संस्कार किया गया।
इस मौके पर
उनके परिजन, विधायक
श्री इन्द्रशाह मंडावी,
जनपद अध्यक्ष श्री
दिनेश शाह मंडावी,
पूर्व विधायक श्री
डोमेन्द्र भेडिय़ा, श्री जनक
लाल ठाकुर, तहसीलदार
श्री सुरेन्द्र उर्वशा,
एसडीओपी श्री ऐरेवार,
जनपद सीईओ श्री
डीडी मंडले एवं
गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।