पटना। बिहार में लालू परिवार के संकटमोचक कहे जाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह के बारे में जैसे ही यह खबर मिली कि उनमें कोविड-19 के लक्षण पाए गए हैं, आरजेडी के भीतर हलचल मच गई। पूर्व सीएम राबड़ी देवी से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक परेशान हो गए। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने कई बार रघुवंश प्रसाद सिंह से बात भी की। हालांकि, इस खबर ने सबसे ज्यादा उनके प्रिय दोस्त व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को परेशान किया। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि जब से लालू यादव ने अपने संकटमोचक दोस्त की खबर सुनी है, वह न सिर्फ परेशान हैं, बल्कि बहुत बेचैन भी हो गए हैं। लालू रात भर बेचैन रहे और ठीक से सो भी नहीं पाए। माना जाता है कि जब भी लालू और लालू परिवार पर संकट आया है, रघुवंश जैसे दोस्त ने ही संकटमोचक के तौर पर हर मामले को सुलझाया है1 जानकार भी बताते हैं कि लालू अगर सबसे ज्यादा किसी पर विश्वास करते हैं तो वह सिर्फ उनके दोस्त रघुवंश है और आज जब रघुवंश प्रसाद सिंह पटना एम्स में भर्ती हैं और जांच रिपोर्ट में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है तो लालू परेशान हो गए हैं। रघुवंश पटना के एम्स में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है। रघुवंश को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में अभी रखा गया है1 उनके कोरना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है1 खासकर स्वास्थ्य विभाग रघुवंश के परिवार वालों उनके रिश्तेदारों और उनके बेहद करीबी का भी कोरोना सैंपल लेने की तैयारी में है1 सबसे अहम जानकारी यह मिल रही है कि स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी 4 लोगों से संपर्क किया है और बहुत जल्द इन सभी की मेडिकल जांच कराएगी। जो लोग रघुवंश प्रसाद सिंह को उनके पैतृक गांव महनार से पटना एम्स में भर्ती कराने लाए थे। इन 4 लोगों में रघुवंश प्रसाद सिंह के दो भतीजे राजेश सिंह और मुकेश सिंह हैं, जबकि दो रघुवंश प्रसाद सिंह के ड्राइवर हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…