Select Date:

मुद्दाविहीन विपक्ष का धान खरीदी गड़बड़ी का लगाया जा रहा आरोप निराधार-लालजी चंद्रवंशी

Updated on 07-01-2021 09:57 PM

भिलाई   कांगे्रस कार्यसमिति सदस्य जिला प्रभारी लालजी चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने  एक पत्रकारवार्ता लेकर बताया कि प्रदेश में धान खरीदी को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार लगाये जा रहे आरोप निराधार है।  मुद्दा विहीन विपक्ष द्वारा प्रदेश के किसानों में अनावश्यक भ्रम फैलाया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर तरीके से धान खरीदी हो रही है। धान खरीदी में कही कोई शिकायत नही है,धान खरीदी का कार्य सब ठीक ढंगसे चल रहा है। जिला प्रभारी लालजी चंद्रवंशी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में धानखरीदी में व्यवधान उत्पन्न कराने की हर तरह से कोशिश की जा रही है। केन्द्र सरकार एफसीआई के माध्यम से धान का पर्याप्त उठाव नहीं कर रही जिससे समितियों के पास धान जाम हो गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय पुल में 60 लाख मट्रिक टन धान खरीदी का आश्वासन दिया लेकिन अब कह रही है केवल 24 लाख मेट्रिक टन धान खरीदेंगे। केन्द्र सरकार बारदानों की व्यवस्था भी नहीं कर रही जिससे खरीदी पर असर पड़ रहा है। इसके बाद भी छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार नगद राशि से बारदानों की खरीदी कर धान खरीदी की व्यवस्था दुरुस्त कर रही है। प्रदेश में सभी जिलों में क्रमानुसार धानखरीदी किया जा रहा है

छोटे किसानों का पहले खरीद रहे धान

श्री चंद्रवशी ने आगे बताया कि प्रदेश में धानखरीदी के लिए जो नियम निर्धारित किए गए हैं उसके तहत पहले छोटे किसानों का धान खरीदा जा रहा है। इसके बाद बड़े किसानों का धान खरीदा जाएगा। चंद्रवंशी ने बताया कि 5 जनवरी तक प्रदेश में 57 लाख 37 हजार मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 14 लाख 51 हजार 206 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 17 लाख 60 हजार 295 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 14 लाख 75 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने प्रदेश के 9 भाजपा सांसदों दो राज्यसभा सांसदों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सभी सांसद केन्द्र सरकार से मांग क्यों नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी ने छत्तीसगढ़ के लिए 9 हजार करोड़ रुपए जारी किए जाने का झूठा दुस्प्रचार किया। जबकि सरकार ऐसी कोई राशि मिली नहीं। आखिर इस प्रकार का झूठ फैलाकर भाजपा की प्रदेश प्रभारी क्या साबित करना चाहती है।

कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य के भाजपाई किसानों को कृषि कानून के मामले में केवल गुमराह कर रहे हैं। केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर भी निशाना साधा गया। केन्द्र सरकार के तीनों कानून किसान विरोधी हैं। इन कानूनों से किसानों को तो एमएसपी की गारंटी मिलेगी और ही उनके फसल की उचित कीमत। कृषि कानून में मंडी प्रथा खत्म हो जाएगी जिससे एमएसपी नहीं मिलेगी। वहीं कांट्रेक्ट फॉर्मिंग से किसानों की जमीन का सौदा तय है। एक समय ऐसा आएगा कि किसानों के पास अपनी जमीन बेचने के अतिरिक्त कोई चारा नहीं होगा। वहीं आवश्यक वस्तु अधिनियम से अवैध भंडारण को आजादी मिलेगी। कांग्रेस केन्द्र के तीनो काला कानून का विरोध करती है।

प्रेसवार्ता में महापौर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, सीजू एंथोनी, बृजमोहन सिंह, नीता लोधी, महेश जायसवाल, अतुलचंद साहू, मृत्युजंय भगत, राजेश शर्मा, आदित्य सिंह, अमित उपाध्याय, इरफान खान, निलेश चौबे, तुलसी पटेल, जानकी साहू, परविन्दर, सहित बड़ी संख्या में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.