खाली स्टेडियमों में ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों को खेलने के पक्ष में नहीं क्वितोवा
Updated on
27-05-2020 09:34 PM
प्राग। दो बार की विंबलडन चैंपियन चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने कोरोना वायरस महामारी के डर से खाली स्टेडियमों में ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों के आयोजन का विरोध किया है। क्वितोवा ने प्राग में इस सप्ताह होने वाले टेनिस टूर्नामेंट से पहले कहा कि इस प्रकार दर्शकों के बिना खेलने से अच्छा है कि इन टूर्नामेंटों को रद्द कर देना चाहिये। इस महिला खिलाड़ी ने स्विटजरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर के उस बयान का समर्थन किया है। जिसमें उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि वह फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन में खाली स्टेडियमों में खेलने के पक्ष में नहीं हैं। क्वितोवा ने कहा, ‘अभी मेरी उम्र है और मैं निश्चित तौर पर एक अन्य ग्रैंडस्लैम में खेलना चाहूंगी पर अगर इन्हें इस तरह दर्शकों के बिना खेला जाता है तो इसकी जगह मैं इन्हें रद्द करना पसंद करूंगी। ग्रैंडस्लैम में खेलना बहुत बड़ी बात है पर जो दर्शक हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत हैं उनके बिना खेलने का मतलब नहीं है। ग्रैंडस्लैम तो बिलकुल भी नहीं खेला जाना चाहिये।’
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बाद से ही सभी टेनिस मुकाबले बंद हैं। यहां तक कि फ्रेंच ओपन सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। वहीं विंबलडन को रद्द कर दिया गया है जबकि डब्ल्यूटीए टूर 20 जुलाई से पहले शुरू नहीं हो पाएंगे। प्राग में खाली स्टेडियम में होने वाले टूर्नामेंट में आठ पुरुष और आठ महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी के पालन सही सभी नियमों का पालन किया जाएगा। मैच में पहले की तरह खिलाड़ी आपस में हाथ भी नहीं मिलाएंगे। टूर्नमेंट में रेफरी और ‘बॉल बॉय’ होंगे लेकिन उनके हाथों में तौलिया नहीं होगा।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…