Select Date:

देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 3.42 लाख, 6.35 लाख लोग हुए ठीक

Updated on 18-07-2020 06:30 PM
नई दिल्ली । देशभर में कोविड-19 के मरीजों की वास्तविक संख्या अब 3,42,756 है। इस बीमारी से संक्रमित कुल लोगों में से अब तक 6.35 लाख (63.33%) से अधिक लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 1.३५ अरब लोगों के साथ दुनिया की दूसरा सबसे अधिक आबादी वाले देशभारत में प्रति दस लाख की आबादी पर कोविड संक्रमण के 727.4 मामले हैं। वैश्विक स्तर परभारत में प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कोविड संक्रमण के मामले कुछ यूरोपीय देशों की तुलना में चौथाई से 8वें हिस्से तक कम है। प्रति 10 लाख की आबादी पर 18.6 मौतों के साथ देश में मृत्यु दर भी दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है। घर-घर सर्वेक्षण, संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों का समय-समय पर पता लगाने, कैंटेनमेंट तथा बफ़र ज़ोन की निगरानी, परिधि नियंत्रण गतिविधियों,तेजी से परीक्षण तथा समय रहते निदान के लिए सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोगात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप संक्रमित लोगों की शुरुआती पहचान हुई है। इससे संक्रमित लोगों का समय रहते उपचार करने में काफी मदद मिली है। भारत ने कोविड-19 संक्रमण के विभिन्न स्तर जैसे हल्का, मध्यम और गंभीर मरीजों के लिए देखभाल प्रोटोकॉल के उन मानकों का पालन किया है जैसा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू)के नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल में स्पष्ट रूप से निर्दिष्ट है। प्रभावी नैदानिक प्रबंधन कार्यनीतियों ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं। कोविड संक्रमण के बिना किसी लक्षण वाले और हल्के स्तर के संक्रमण के लगभग 80%मामलों में चिकित्सकीय देखरेख में घर में ही आइसोलेशन में रखने की सलाह दी गई है। मध्यम और गंभीर रोगियों का उपचार या तो समर्पित कोविडअस्पतालों या समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है। हल्के और बिना किसी लक्षण वाले मरीजों को घर में आइसोलेशन में रखने की रणनीति से अस्पतालों पर बोझ कम करने में आसानी हुई और वहां गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों के उपचार और मृत्यु दर को घटाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आईसीयू में 1.94% से कम मरीज, वेंटिलेटर पर 0.35%मरीज और ऑक्सीजन बेड पर 2.81%मरीज रखे गए हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के लिए देश भर में चिकित्सा आधारभूत संरचना को लगातार बढ़ाया जा रहा है। ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप कोविड-19के मरीजों के इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल अवसंरचना आज अधिक मजबूत है। आज देश  में 1383 समर्पित कोविड अस्पताल,3107 समर्पित कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र और 10,382 कोविड देखभाल केंद्र हैं। इसके साथ ही सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों में 46,673 आईसीयू बेड,21,848 वेंटिलेटर हैं। देश में एन95मास्क और पीपीई किट की कोई कमी नहीं है। केंद्र ने राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों / केंद्रीय संस्थानों को 235.58 लाख एन95 मास्क और 124.26 लाख पीपीई किट की आपूर्ति की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.