कोविड-19 के कारण पहली बार देश में कार खरीदार बढ़े: मारुति
Updated on
03-08-2020 04:54 PM
नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की वजह से पहली बार कार खरीदने वालों तथा दूसरा या अतिरिक्त वाहन खरीदने वालों के प्रतिशत में वृद्धि हुई है। मारुति ने कहा है कि इस महामारी के बीच लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाय खुद के वाहन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। कंपनी ने कहा कि जुलाई में बेशक वाहन बिक्री की स्थिति सुधरी है लेकिन त्योहारी सीजन का परिदृश्य इस बात पर निर्भर करेगा कि तब तक इस स्वास्थ्य संकट की स्थिति कैसी रहती है। इसके अलावा दीर्घावधि में वाहनों की मांग अर्थव्यवस्था की बुनियाद पर निर्भर करेगी। मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है।
कार बदलने वालों की संख्या कम हुई है। वहीं एक और वाहन या अतिरिक्त कार खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ी है।’ इसके पीछे वजह बताते हुए श्रीवास्तव ने कहा, ‘इसका मतलब है कि अब लोग सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपना वाहन इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ समय के लिए उनकी आमदनी का स्तर भी कम हुआ। इस तरह का रुख मांग के नीचे की ओर जाने को दर्शाता है। यह काफी तर्कसंगत है। अभी तक जो आंकड़े आ रहे हैं उनसे भी यही पता चलता है।’ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मारुति की बिक्री में बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या 5.5 प्रतिशत बढ़कर 51-53 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके अलावा वाहन खरीदने के लिए पूछताछ भी कोविड-19 से पूर्व के 85 से 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…