कोविड-19 संकट से उसके लाभ पर पड़ सकता है असर: टाटा कंज्यूमर
Updated on
04-06-2020 11:11 PM
नई दिल्ली। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उसके लाभ पर असर पड़ सकता है। कोविड-19 संकट और लॉकडाउन के कारण जिंसों के दाम में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण कच्चे माल की लागत बढ़ी है। हालांकि कंपनी ने कहा कि इस समय नुकसान का आकलन करना कठिन है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि कंपनी की बिक्री सामान्य स्तर पर आ रही है लेकिन स्वास्थ्य संकट के कारण परिचालन लागत बढ़ी है। अल्पकाल में मुनाफे पर कुछ प्रभाव पड़ेगा लेकिन इस समय यह आकलन करना मुश्किल है कि नुकसान कितना होगा। टाटा समूह की कंपनी ने हालांकि कहा कि उसके पास नकदी की समस्या नहीं है और वह अपनी प्रतिबद्धतओं को पूरा करने के लिए सक्षम है। कंपनी टाटा टी, टाटा नमक, टेटले जैसे उत्पाद बेचती है।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…